6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंक के बाद अब यूपी में डाकघर घोटाला, फर्जी तरीके से लाखों रुपए का गबन

डिप्टी पोस्टमास्टर ने भुगतान काउंटर पर रहते हुए एक-एक कर अपने परिवार के लोगों के नाम से कई चेक जारी किए और बैंकों से उनका भुगतान करा लिया।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

Feb 23, 2018

बरेली। मुख्य डाकघर में तैनात डिप्टी पोस्टमास्टर ने लाखों का गबन कर डाला। आरोपी डिप्टी पोस्टमास्टर ने अपने परिवार के सदस्यों के नाम चेक काट कर करीब 85 लाख की रकम हड़प ली। जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद घपला करने वाले डिप्टी पोस्टमास्टर को निलंबित कर दिया गया है साथ ही उसके खिलाफ कोतवाली में गबन का मुकदमा देर रात दर्ज किया गया है। इसके साथ ही और बैंकों से भुगतान न हो इसके लिए सभी को अलर्ट कर दिया गया है।

भुगतान काउंटर पर था तैनात

सिविल लाइंस में स्थित मुख्य डाकघर में युधिष्ठिर कुमार शर्मा पिछले दो साल से डिप्टी पोस्टमास्टर के पद पर तैनात हैं। उन्हें डाकघर के खातेदारों का भी भुगतान करने का काम दिया गया था जिसके लिए डिप्टी पोस्टमास्टर को चेक बुक भी उपलब्ध कराई गई थी। डिप्टी पोस्टमास्टर ने भुगतान काउंटर पर रहते हुए एक एक कर अपने परिवार के लोगों के नाम से कई चेक जारी किए और बैंकों से उनका भुगतान करा कर करीब 85 लाख रूपए का गबन कर लिया। मामले की भनक लगने पर डाक विभाग ने जांच शुरू कराई तो मामला खुल गया जिसके बाद डिप्टी पोस्टमास्टर को निलंबित कर दिया गया है।

मुकदमा हुआ दर्ज

युधिष्ठिर कुमार शर्मा के समय में हुए लेन देन संबधी सभी अभिलेखों को जब्त कर उनकी जांच शुरू करा दी गई है। बताया जा रहा है कि डिप्टी पोस्टमास्टर ने कई बैंकों में खाते खुलवा रखे हैं डाक विभाग से जारी चेकों का भुगतान इन्ही बैंक के माध्यम से हुआ है। डाकघर के प्रवर अधीक्षक रामेश्वर दयाल ने बताया कि घपला पकड़ में आने के बाद आरोपी डिप्टी पोस्टमास्टर को निलंबित कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

सकते में अफसर

मुख्य डाकघर में हुए लाखों के घपले के बाद अफसर भी सकते में आ गए हैं। बरेली रेंज के सभी डाकघर के संबंधित भुगतान के चेक आरोपी डिप्टी पोस्टमास्टर ही काटता था इस लिए गबन की सही राशि का पता नहीं चल सका है। आरोपी ने सभी चेक अपने परिजनों के नाम से ही काटे हैं।