बरसाना की हुरियारिनों ने अपनी लाठियों को तैयार कर लिया है। लाठियों की मजबूती के लिए उन पर सरसों का तेल कई दिन पहले से ही लगा लिया है। उधर श्री कृष्ण ? के सखा रूपी नंदगांव के हुरियारे अपनी ढालों को भी कठोर बना रहे हैं। जिससे कि लाठियों के वार को सहन किया जा सके। हुरियारिन दिशा शर्मा, कमलेश शर्मा, सरोज गोस्वामी, सावित्री गोस्वामी, पूजा गोस्वामी, विमलेश गोस्वामी, दीप्ती, ज्योति आदि हुरियारिनों का कहना है कि उनको इस उत्सव का एक साल इंतजार रहता है। बरसाना की होली में जीत उनकी ही होगी। राधारानी की कृपा से ही इस बार भी जीत हमारी होगी। अपनी जीत की सूचना को देने हुरियारिन रंगीली जी के मंदिर पर पहुंचती हैं जो कि करीब तीन सौ फीट ऊंचाई पर नंदगिरि पर्वत पर विराजमान है। बरसाना निवासी भागवत व्यास हेमंत शर्मा बृजवासी ने बताया कि यह श्रीराधा-कृष्ण के प्रेम में पगी होली है। इस होली के दर्शन करने के लिए देवता भी लालायित रहते हैं। उन्होंने भाव में बताया कि ब्रज में होली में पाया बड़ा रसिया सा स्वभाव, गाल गाल पर कर दिया रंगौ का छिटकाव........ की अभिव्यक्ति के साथ खेली जाती हैं।