मथुरा

नये ’कप्तान’ ने अपनी तरह से सजाई ’फील्डिंग’, जानिए किसे कहां मिली तैनाती

-सीओ, थाना प्रभारियों के थोक के भाव में बदले कार्य क्षेत्र-कई बडे खिलाडियों को अपनी पसंदीदा पोजोषन छोडनी पडी-पुलिस लाइन से उठाकर दी गई कुछ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2019, 7:55 PM IST
SSP Shalabh Mathur
नये ’कप्तान’ ने अपनी तरह से सजाई ’फील्डिंग’, जानिए किसे कहां मिली तैनाती

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षकों, निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के बडे पैमाने पर कार्यक्षेत्र बदले हैं। जनपद में लम्बे समय बाद इस स्तर पर एक साथ इतना बडा फेरबदल देखने को मिला है। नये कप्तान ने एक तरह से पूरी फील्डंग ही दोबारा से सजाई है। जिमसें कई बड़े खिलाड़ियों को उनकी मनमाफिक पोजिशन छोड़नी पड़ी है। कई बड़े खिलाड़ी इधर से उधर हुए हैं।

यह भी पढ़ें- गाड़ियों पर चस्पा किए गए ऐसे स्टीकर कि परिजन भी कहेंगे बगैर हेलमेट वाहन नहीं चलाना

थाना फरह के प्रभारी निरीक्षक मुनीश चंद्र प्रभारी निरीक्षक थाना कोसीकलां नियुक्ता किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार लोकेश सिंह अब प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन होंगे। प्रभारी निरीक्षक थाना कोसीकलां रवि त्यागी को क्राइम ब्रांच विवेचना सैल स्थानांतरित किया गया। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर रामपाल सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना हाईवे बनाकर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- Doctor's Strike आईएमए के बैनर तले हड़ताल पर डॉक्टर, इलाज के लिए भटक रहे मरीज

प्रभारी निरीक्षक थाना हाईवे नितिन कसाना को प्रभारी साइबर सेल बनाया गया है। एसएसपी के पीआरओ सुजात हुसैन को प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार का दायित्व मिला है। कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम अवधेश प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली मथुरा का दायित्व सौंपा गया है। क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर शिव प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना बनाकर भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक मॉनिटरिंग सैल उत्तम चंद पटेल को प्रभारी निरीक्षक थाना फरह नियुक्त किया गया है। प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी संजीव कुमार तोमर को प्रभारी निरीक्षक थाना रिफाइनरी बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना बलदेव सुनील कुमार सिंह को एसएसपी ने अपना पीआरओ नियुक्त किया है। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर आरपी भारद्वाज को प्रभारी निरीक्षक थाना छाता कोतवाली बनाकर भेजा गया है। प्रभारी रिट सैल नईम अहमद को आईजीआरएस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह भी पढ़ें- मौसम ने ली करवट, तेज हवा के साथ बारिश ने गर्मी से दी राहत

थाना सदर बाजार के इंस्पेक्टर क्राइम संजीव कुमार चैधरी को प्रभारी स्वाट टीम बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन राजेश कुमार पांडेय को उनका स्थानांतरण आगरा होने पर कार्यमुक्त किया गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना राया रोहन लाल को एसएसपी ने अपना वाचक बनाया है। थाना गोवर्धन के इंस्पेक्टर क्राइम सुभाष चंद्र पांडे को प्रभारी निरीक्षक थाना राया नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- अयोध्या में जल्द बनेगा दिव्य और भव्य राम मंदिर: धर्मपाल सिंह मंत्री

एसएसपी ने अपने पीआरओ धर्मेंद्र दहिया को प्रभारी निरीक्षक यूपी 100 बनाया है। क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर केके तिवारी को पीआरओ एसएसपी नियुक्त किया गया है। इनके अलावा क्राइम ब्रांच से सब इंस्पेक्टर भीम सिंह जावला को थानाध्यक्ष बलदेव का प्रभार सौंपा गया है। थानाध्यक्ष छाता सब इंस्पेक्टर हरविंद्र कुमार मिश्रा को क्राइम ब्रांच विवेचना सैल स्थानांतरित किया गया है। एसपी क्राइम के रीडर राजीव कुमार को एसओ महावन नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- दस्तावेज के अभाव में पकड़े तीन विदेशी

सीओ स्तर पर ये हुआ है फेरबदल
एसएसपी द्वारा जारी तबादला आदेश के अनुसार सीओ मांट राकेश कुमार अब सीओ सिटी होंगे। सीओ सिटी विनय चैहान सीओ यातायात एवं अपराध बनाए गए हैं। सीओ महावन विजय शंकर मिश्र सीओ गोवर्धन नियुक्त किए गए हैं। सीओ गोवर्धन कैलाश चंद्र पांडेय सीओ मांट बनाए गए हैं। सीओ यातायात एवं अपराध जगवीर सिंह अब सीओ महावन होंगे।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला