मथुरा

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया 684 लाख की लागत के विकास कार्यों का अनावरण

उत्तर प्रदेश के उप मुक्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने धर्म नगरी के लिए 684 लाख की लागत के विकास कार्यों का अनावरण किया। केशव प्रसाद मौर्य ने बिहारी जी के भी दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मी भी मौजूद रहे।
2 min read
Jul 07, 2019
shrikant sharma
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया 684 लाख की लागत के विकास कार्यों का अनावरण

मथुरा। रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्यमथुरा में रहे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के साथ उन्होंने पीडब्ल्यूडी गैस्ट हाउस में करीब 126 लाख की लागत से बनने वाले करीब दो मिलोमीटर लम्बे तीन कार्यों का शिलान्यास किया। इसके अलावा 38 किलोमीटर लम्बाई के 564 लाख की लागत से तैयार हुए 15 कार्यों का लोकार्पण किया गया।

लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री ने पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, विधायक पूरन प्रकाश, जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिकरवार, महानगर अध्यक्ष चेतनस्वरूप पारासर, मेयर डा.मुकेस आर्यबंधु, तेजवीर सिंह, एसके शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

ज्ञात रहे कि कोसीकला में रविवार को ही सपना चौधरी का कार्यक्रम भी प्रस्तावित था। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई मंत्री और नेता भी पहुंच रहे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Published on:
07 Jul 2019 08:27 pm