scriptफिरोजाबाद में आज गरजेंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, यहां होगी जनसभा | Loksabha Chunav 2019 Keshav Prasad Maurya today coming in Firozabad | Patrika News

फिरोजाबाद में आज गरजेंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, यहां होगी जनसभा

locationफिरोजाबादPublished: Apr 16, 2019 10:38:09 am

— फिरोजाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. चन्द्रसेन जादौन के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे मौर्य।

maurya

kashav maurya

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद लोकसभा में 23 अप्रैल को मतदान होना है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. चन्द्रसेन जादौन के समर्थन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार (आज) दोपहर दो बजे खैरगढ़ क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही कारण है कि पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और अब उप मुख्यमंत्री मौर्य जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं।
एसजीएल में करेंगे जनसभा
दोपहर दो बजे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य थाना खैरगढ़ क्षेत्र के एसजीएल इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी ने इस बार भाजपा से क्षत्रिय समाज के व्यक्ति का प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है। जिले में काफी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग निवास करते हैं। ऐसे में सवर्ण समाज को एकजुट करने के लिए भाजपा ने क्षत्रिय कार्ड खेला है।
पहले आगरा में होगी सभा
फिरोजाबाद से पहले सुबह 11 बजे केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा आगरा में भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल के समर्थन में होगी। उसके बाद दोपहर दो बजे वह फिरोजाबाद के खैरगढ़ में आएंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपाई तैयारियों में जुट गए हैं। प्रत्याशी को लेकर पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो