मेरठ

सात महीने से दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म करता रहा तीन बच्चों का पिता, गर्भवती होने पर खुला राज

rape in up 15 वर्षीय दिव्यांग के साथ तीन बच्चों का पिता तमंचे के बल पर साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। अब किशोरी के गर्भवती होने पर यह मामला खुला है।

2 min read
Aug 08, 2021
Rape Case in Banda

मेरठ . खरखौदा क्षेत्र के एक गांव में समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां दिव्यांग किशोरी के साथ तीन बच्चों का पिता पिछले काफी समय से दुष्कर्म कर रहा था। घटना का पता किशोरी के परिजनों को उस समय चला जब वह तीन महीने की गर्भवती हो गई। किशोरी के परिजनों को उसके गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही पैरो तले जमीन खिसक गई। किशोरी से जब उसके परिजनों ने पूछा तो उसने पूर बात बताई। पीड़ित पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है जिसके बाद पुलिस ( up police )
ने आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने बताया कि आरोपी उसको तमंचा दिखाकर दुष्कर्म करता था। वह विरोध करती तो परिजनों को जान से मारने की धमकी देता था। इस कारण वह अब तक चुप रही और सब कुछ सहती रही।

( rape in up ) थाना खरखौदा क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ तीन बच्चों के पिता ने दुष्कर्म किया। घटना का पता उस समय चला जब किशोरी की तबीयत खराब हुई। मां के पूछने पर किशोरी ने बताया कि पड़ोसी दीपक सात माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। अकेला पाते ही घर में आरोपित पहुंच जाता था और तमंचे दिखाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करता था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रखी थी। पीड़ित पिता ने बताया कि दिव्यांग बेटी तीन माह की गर्भवती है। गर्भवती होने के बाद ही घटना का पता चला है। पुलिस ने आरोपी दीपक को हिरासत में ले लिया है, पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है।

इंस्पेक्टर संजय शर्मा का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के इस घिनौने काम की जानकारी आसपास के लोगों को भी नहीं थी। पीड़िता आरोपित के धमकी और डर के कारण किसी से कुछ कह भी नहीं पा रही थी। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Updated on:
08 Aug 2021 01:15 pm
Published on:
08 Aug 2021 01:06 pm
Also Read
View All