29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरी नहीं मिली तो इंटरनेशल ठग बन गए चार इंजीनियर दोस्त

इंटरनेशनल कॉल कर ऑन लाइन ठगी करने वाले चार इंजीनियर गिरफ्तारएडीजी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी को बनाया शिकार तो पकड़ में आया गैंगखुद का सॉफ्टवेयर बनाकर लोगों को करते थे इंटरनेशनल कॉल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 8 Aug 2021, 4:23 PM IST

ag0701.jpeg

पकड़े गए चारों इंजीनियर दोस्त

मेरठ . महानगर के थाना टीपी नगर पुलिस ने इंटरनेशनल कॉल कर ऑन लाइन ठगी करने वाले चार इंजीनियर दोस्तों को गिरफ्तार किया है। ये चारों इंजीनियर टीपी नगर इलाके में बैठकर इंटरनेशनल कॉल करके देश, विदेश में लोगों को ठगने का काम कर रहे थे. हैरानी की बात है कि गिरफ्तार चारों आरोपी पेशें से इंजीनियर हैं। नौकरी नहीं मिलने पर चारों ने मिलकर यह धंधा अपना लिया। मिलकर एक फ्रॉड कंपनी बना ली और ऑन लाइन ठगी करने लगे। मामला तब खुला जब इन्हाेंने एक मेरठ के ही एक पुलिसकर्मी से ठगी कर ली।

यह भी पढ़ें: Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song: प्रमोद प्रेमी यादव का भोजपुरी गाना 'सइयां के दवाई चलाता' ने मचाई धूम, अब तक 30 मिलियन लोग देख चुके हैं

चारों ने सॉफ्टवेयर बनाकर पहले लोगों के पास मैसेज भेजने शुरू किए जिसमें बंपर प्राइस और आपके खाते में रुपए ट्रांसफर करने जैसे लुभावने मैसेज भेजे गए। जैसे ही लोग इनकी बातों में फंसकर मैसेज को क्लिक करते तो ये मैसेज पर क्लिक करते ही एक ओटीपी आता जिसे सॉफ्टवेयर की मदद से ये लोग ऑपरेट कर लेते थे। इसके बाद वह खाते से पैसे निकाल लेते थे। ज्यादातर लोग ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज नहीं करते और ये लोग इसका भरपूर फायदा उठाते हैं।

यह भी पढ़ें: गुटखा व्यापारी से दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, तीन गोलियां भी मारीं, लखनऊ रेफर

इस मामले की पोल तब खुली जब मेरठ के एडीजी ऑफिस में तैनात एक पुलिसकर्मी के साथ ऑनलाइन ठगी हो गई। पुलिसकर्मी ने एडीजी से इस मामले की शिकायत की जिसके बाद साइबर सेल पुलिस ने इस पूरे रैकेट को खंगाला तो पता चला कि थाना टीपी नगर क्षेत्र में ही यह लोग बैठकर इंटरनेशनल नंबर के जरिए ठगी कर रहे हैं। पुलिस ने जब युवकों के घर छापा मारा तो कई ऐसे दस्तावेज और लैपटॉप और मोबाइल बरामद हुए जिनसे ठगी का यह पूरा गोरख धंधा चलाया जा रहा था। अब तक इन्होंने करोडों की ठगी कर ली है । पश्चिम उत्तर प्रदेश नहीं बल्कि कई राज्यों के लोगों को इन्होंने अपनी ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया है लेकिन विदेशी नंबर होने के कारण आसानी से साइबर सेल के एक्सपर्ट भी इन तक नहीं पहुंच पाए। इन लोगों ने बांग्लादेश, नेपाल, म्यामार, भूटान, श्रीलंका के लोगों को भी अपना शिकार बनाया।

यह भी पढ़ें: 10 वर्षीय मासूम को अकेला पाकर मकान मालिक ने की दरिंदगी, हालत बिगड़ने पर पहुंची पुलिस

यह भी पढ़ें: आठ साल के मासूम के सामने पिता ने उसकी मां को गोली मारी, फिर कर ली आत्महत्या

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग