15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव को अब्बाजान शब्द से क्या दिक्कत है यह समझ से परे है : सिद्धार्थनाथ सिंह

- अब्बाजान मामले में अखिलेश यादव पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का पलटवार
less than 1 minute read
Google source verification
अखिलेश यादव को अब्बाजान शब्द से क्या दिक्कत है यह समझ से परे है : सिद्धार्थनाथ सिंह

अखिलेश यादव को अब्बाजान शब्द से क्या दिक्कत है यह समझ से परे है : सिद्धार्थनाथ सिंह

लखनऊ. अब्बाजान मामला गरमा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ को अखिलेश यादव की दी नसीहत के बाद कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने पलटवार करते हुए कहाकि, अखिलेश यादव को अब्बाजान शब्द से क्या दिक्कत है यह समझ से परे हैं। अब्बाजान उर्दू का एक मीठा शब्द है। जैसे पिता को डैडी कहा जाता है वैसे ही अब्बा है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, मुलायम सिंह को पिता तो कहते नहीं हैं। असल में उन्हें शब्द की समझ नहीं है।

गुस्साए अखिलेश यादव ने सीएम योगी को दी नसीहत, पिता के बारे में कुछ कहेंगे तो...

अखिलेश यादव के बयान का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहाकि, बिना सोचे-समझे कुछ भी बोलने वालों के मुंह से भाषा में संतुलन की बात हजम नहीं होती है। ड्राइंग रूम में बैठकर ट्वीट करने वालों को अब भाषा में भी दोष नजर आने लगा है। भाजपा की बढ़ती ताकत और जनाधार सपाइयों को रास नहीं आ रहा है। वो सहमे हुए हैं। इसलिये आदर ***** और सम्मानजनक शब्दों की पहचान करना भी भूल गये हैं।

मुख्यमंत्री अपनी भाषा पर संयम रखें :- अखिलेश यादव

मुलायम सिंह यादव को सीएम योगी के अब्बाजान कहने पर नाराज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा था कि, मुख्यमंत्री अपनी भाषा पर संयम रखें अगर वो मेरे पिता जी को कुछ कहेंगे तो मैं भी उनके बारे में बहुत कुछ कह सकता हूं।

योगी का अखिलेश पर तंज :- दरअसल में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहाकि, उनके अब्बाजान (मुलायम सिंह यादव) कहते थे कि वहां (अयोध्या में) परिंदे को भी पर नहीं मारने देंगे, लेकिन अब वहां राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग