मेरठ

तांत्रिक ने डॉक्‍टर युवती को फंसाया प्रेमजाल में और‍ फिर कराया यह काम- देखें वीडियो

मेरठ के कंकरखेड़ा में रहने वाली युवती ने अजमेर के तांत्रिक पर लगाया आरोप
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2018, 2:06 PM IST
Tantrik
तांत्रिक ने डॉक्‍टर युवती को फंसाया प्रेमजाल में और‍ फिर...

मेरठ। आज के दौर में भी लोग अंधविश्‍वास के जाल में फंस रहे हैं। गांवों व कस्‍बों में लोग तांत्रिकों के जाल में फंसकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर लेते हैं लेकिन अगर एक डॉक्‍टर युवती ऐसा करे तो आश्‍चर्य होता है। मेरठ में एक डॉक्‍टर युवती का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उसने अजमेर के तांत्रिक के जाल में फंसकर रुपये गंवा दिए।

थाने में दी तहरीर

कंकरखेड़ा में रहने वाली 24 साल की डॉक्‍टर युवती ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस कर दी शिकायत में उसने आरोप लगाया है क‍ि अजमेर के एक तांत्रिक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर उससे एक लाख रुपये ठग लिए हैं। उसने तांत्रिक पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। डॉक्‍टर की बड़ी बहन मानसिक रूप से परेशान है। करीब तीन माह पहले उसने दीवार पर अजमेर के तांत्रिक का विज्ञापन देखा था। इसके बाद उसने ता‍ंत्रिक को फोन किया तो आरोपी ने सब ठीक करने का दावा किया।

प्रेमजाल में फंसाया

आरोप है कि तांत्रिक इसके बाद उसे फोन करने लगा और उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। इस बीच वह दो-तीन बार युवती के घर भी आया। उसने उससे कई बार में अपने खाते में एक लाख रुपये भी ट्रांसफर करा लिए। आरोप है क‍ि तांत्रिक ने पहले युवती को बताया था कि उसकी शादी नहीं हुई है। बाद में उसने युवती से दूसरी शादी करने की बता कही। उसके दो बच्‍चे भी हैं। यह जानने के बाद युवती उससे किनारा करने लगी। आरोप है क‍ि जब पीड़ि‍ता ने उससे रुपये वापस मांगे ताे वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।

Updated on:
28 Nov 2018, 2:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला