मेरठ

मामा की लड़की के प्यार में पागल युवक ने पार की सारी हदें, देखें वीडियो-

पुलिस ने नहीं सुनी गुहार तो युवती ने मीडिया के सामने खोला राज
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2018, 12:12 PM IST
meerut

मेरठ. अभी तक आपने सुना या देखा होगा कि आसपास में रहने वाले मनचले लड़कियों को छेड़ते और ब्लैकमेल करते हैं, लेकिन मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां ममेरा भाई ही अपनी बहन को प्रताड़ित कर रहा है। लेकिन, शिकायत के बाद भी पुलिस ने कुछ नहीं किया और अब युवती भटकती फिर रही है। पुलिस की अनदेखी के चलते पीड़िता ने मीडिया के सामने आकर जान का खतरा बताया है।

यह भी पढ़ें- ग्रेनो के सीआरपीएफ कैंप में सिपाही ने एएसआई को मारी गोली, मौत

पीड़िता की मानें तो उसके मामा का लड़का शाकिर उसको पिछले कई साल से परेशान कर रहा है। दोनों रिश्ते में भाई-बहन हैं, बावजूद इसके शाकिर युवती पर शादी का दबाव बनता है। लेकिन, जब युवती ने इस बारे में अपने मामा यानि शाकिर के पिता को बताया तो उन्होंने शादी की बात से इनकार कर दिया। इसके बावजूद सिरफिरा आशिक शाकिर अभी भी अपनी जिद पर अड़ा है। पीड़िता की मानें तो शाकिर इस कदर पागल हो चुका है कि उसने जबरन उसको सिगरेट पिलाई और उसके साथ फोटो भी कराए। जिनको सोशल साइट पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है और कई बार पैसे ले चुका है। इतना ही नहीं शाकिर ने पीड़िता के फोटो सोशल साइट पर अपलोड कर दिए और अभी भी शाकिर पीड़िता पर दबाव बना रहा है और जान से मारने की भी धमकी दे रहा है। इधर कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने पीड़िता की एक नहीं सुनी है। बुधवार को पीड़िता ने एक बार फिर अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई, लेकिन इस बार भी पुलिस ने युवती को टरका दिया।

आपको बता दें कि मेरठ में छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग व प्रेम प्रसंग के नाम पर धोखाधड़ी के मामले आम हो चुके हैं। जहां मेरठ के लावड़ में एक युवती ने अपने पुराने आशिक के चक्कर में फांसी लगाकर आपने आपको मौत के हवाले कर दिया। वहीं थाना भावनपुर क्षेत्र के अमरपुर गांव में मनचलों से परेशान होकर खुद को आग के हवाले करके मौत को गले लगा लिया था, लेकिन इस तरह की घटनाओं के बाद भी मेरठ पुलिस नहीं जागी है।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान