उधर, पुलिस की माने तो दोनों तरफ से इस मामले में शिकायतें आ चुकी हैं । आरोपी महिला के खिलाफ छात्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ से इस मामले को प्रॉपर्टी विवाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है। बहरहाल, इस मामले की सच्चाई तो पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगी, लेकिन इस अजीबोगरीब मामले को सुनकर लोग भी आश्चर्य में है। पीड़ित परिवार की माने तो आरोपी महिला विधवा है, जिसके चलते वह घर के ही बच्चे को बहला-फुसलाकर गलत काम कराना चाहती है। इस अजीबोगरीब मामले को देखकर पुलिस भी कशमाकश में नजर आ रही है।