मेरठ

कैदियों के लिए सीएम योगी ने की ऐसी व्यवस्था जो आज तक कोई नहीं कर सका

जिला कारगार के बंदियों के लिए खुशखबरी, प्रदेश की 13 जेलों में लगेंगे आरओ प्लांट
2 min read
• •
Updated: 24 Feb 2018, 1:05 PM IST
meerut

केपी त्रिपाठी/मेरठ. प्रदेश की जेलों में अक्सर खराब पानी की शिकायतें मिलती रहती हैं। कैदियों को मजबूरी में जेल में आने वाला खराब पानी पीकर ही अपनी प्यास बुझानी होती थी। इस खराब पानी को पीने से कई कैदियों की तबियत भी खराब हो जाती थी या पेट के संक्रमण के कारण उन्हें गंभीर बीमारियों से जूझना पड़ता था। अब प्रदेश सरकार ने इसका संज्ञान लेते हुए कैदियों को जेल में स्वस्छ जल मुहैया कराने की पहल की है। इसके तहत प्रदेश की 13 कारागारों में निरूद्ध बंदियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए आरओ प्लांट की स्थापना की जाएगी। शासन के संयुक्त सचिव सूर्य प्रकाश सिंह सेंगर ने महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाओं को इस संबंध में पत्र लिखा है।

इन जिलों की जेल में लगेंगे आरओ प्लांट

प्रदेश की जिन जेलों में आरओ प्लांट लगाए जाएंगे। उनमें बलिया, बागपत, ज्ञानपुर, सोनभद्र, आगरा , कासगंज, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, कानपुर नगर, मेरठ, उपकारागार महोबा, केंद्रीय कारागार आगरा और नैनी जेल शामिल हैं। इन कारागार में आरओ प्लांट के लिए सरकार की ओर से बजट भी जारी कर दिया गया है। इसके लिए करीब छह लाख का बजट सभी कारागारों को दिया जाएगा।

इतनी क्षमता के होंगे आरओ प्लांट

सभी 13 कारागारों में लगने वाले आरओ प्लांट की क्षमता 2000 लीटर प्रति घंटा होगी। सरकार ने आरओ लगवाने के लिए मैंसर्स स्टारटेक इंटरनेशनल कानपुर से करार किया है। आरओ प्लांट की स्थापना के लिए प्रत्येक कारागार में मशीनों व टंकी आदि को रखने के लिए 20 फीट चौड़ा सीमेंटेड प्लेटफार्म एवं बारिश आदि से बचाव के लिए टिकाऊ टीन शेड बनाया जाएगा।

दूषित पानी पीने से बीमार होते थे बंदी

जेल अधीक्षक वीडी पांडे ने बताया कि आरओ प्लांट लगने से बंदियों को पीने के लिए साफ पानी मिलेगा। पानी में गंदगी और अशुद्ध होने की शिकायतें बंदी करते रहते थे, लेकिन जेल प्रशासन के स्तर पर इस पर कुछ नहीं किया जा सकता था। इसके लिए कई बार शासन को पत्र लिखा जा चुका है। यह बंदियों के लिए राहत की बात है कि उन्हें अब आरओ प्लांट लगने से शुद्ध पानी पीने के लिए मिलेगा।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान