मेरठ

यूपी में एनकाउंटर का खौफ, मेरठ के डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी ने उठाया यह कदम

मेरठ के परतापुर हुए डबल मर्डर के मुख्य हत्यारोपी मांगे ने किया था दिल्ली में आत्मसमर्पण
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2018, 3:56 PM IST
meerut

मेरठ। सोहरका गांव में लाइव हुए डबल मर्डर के मुख्य आरोपी मांगे और विकास जाट को मेरठ पुलिस नहीं पकड़ पाई। मांगे ने दिल्ली में आत्मसमर्पण कर दिया था, तो दूसरे आरोपी पचास हजार के इनामी विकास जाट को मुजफ्फरनगर पुलिस ने ठोक दिया। मेरठ पुलिस के हाथ कोई आरोपी नहीं लगा। मांगे को बी वारंट के तहत दिल्ली पुलिस की हिरासत में मेरठ कचहरी पेशी पर लाया गया था।

पुलिस की पुख्ता घेराबंदी

आरोपी मांगे दिल्ली पुलिस की बख्तरबंद गाड़ी में लाया गया था। इस दौरान उसकी पुख्ता घेराबंदी की गई थी। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में उसे मेरठ जेल भेजने के आदेश दिये थे। मेरठ पुलिस ने कोर्ट में पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए थाना पुलिस ने याचिका दी थी। जिस पर बहस हुई आैर आठ दिन का रिमांड मंजूर हो गया।

यह था मामला

सोहरका गांव में वर्ष 2016 में नरेंद्र सिंह की चुनावी रंजिश में गोलिया बरसाकर हत्य कर दी गई थी। जिसमें श्योबीर और अन्य के खिलाफ कोर्ट में चश्मदीद गवाह नरेंद्र की पत्नी निछत्तर कौर आैर उसके बेटे बलविन्दर थे।

गवाही से एक दन पूर्व ही श्योबीर के भाई मांगे ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों गवाहों की हत्या कर दी थी। एक हत्यारोपी को पुलिस ने गंगानगर से गिरफ्तार कर लिया था जबकि दो हत्यारोपी फरार चल रहे थे। मांगे ने दिल्ली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। उसे कोर्ट में पेशी पर लाया गया। वहीं एक अन्य विकास जाट को मुजफ्फरनगर पुलिस ने ढेर कर दिया।

मांगे ने जताई थी एनकाउंटर की आशंका

मांगे को जब पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेशी पर ले जाया जा रहा था उसी दौरान उसने अपने मिलने वालों से कहा कि कोई विकास को पर्ची पहुंचा दो। पुलिस उसका एनकाउंटर करना चाहती है। वह जल्द से जल्द आत्मसमर्पण कर दे। यह बातें मांगे ने मेरठ पुलिस और दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में सबके सामने खुलेआम कही थी।

सच साबित हुई मांगे की आशंका

तीसरा मुख्य आरोपी कहां है यह खुद उसके दोस्तों को नहीं पता। पुलिस अभिरक्षा में मांगे ने कहा कि विकास को पर्ची भिजवा दो। वह जहां भी है तुरंत आत्मसमर्पण कर दे। अगर पुलिस के हाथ चढ़ गया, तो सीधा ऊपर का

टिकट कट जाएगा। मांगे ने जो आशंका जताई थी वह सच साबित हुई। 50 हजार का इनामी विकास जाट मुजफ्फरनगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र में 50 हजारी विकास जाट की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। विकास शातिर शूटर था सुपारी लेकर हत्या करता था।

सीआे क्राइम ने कहा

सीओ क्राइम शिवराम ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है। जिस पर कोर्ट ने रिमांड दे दिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

Updated on:
7 Feb 2018, 3:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला