विविध भारत

काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को मिली नई तारीख, देखें एक क्लिक पर हर बड़ी खबर

सलमान खान को जोधपुर कोर्ट से मिली नई तारीख, मौसम विभाग ने 13 राज्यों में दिया आंधी तूफान का अलर्ट, देखिए ऐसी ही हर बड़ी खबर एक क्लिक पर

2 min read

नई दिल्ली। काले हिरण शिकार मामले में सलमान खानजोधपुर कोर्ट में पेश हुए, कर्नाटक चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में राहुल गांधी ने चला अपना दांव, 13 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट देखिए ऐसी ही हर बड़ी खबर न्यूज ऑफ द ऑवर में बस एक क्लिक पर...

ये भी पढ़ें

कोर्ट में पेश हुए सलमान, सजा के खिलाफ याचिका पर 17 जुलाई को होगी सुनवाई

17 जुलाई को अगली सुनवाई
कांकाणी काले हिरण के शिकार मामले में आज सलमान खान जोधपुर कोर्ट में पेश हुए. इस मामले की सुनवाई टाल दी गई है और अब इसकी अगली सुनावई 17 जुलाई को होगी. बता दें कि इस केस में सलमान को पांच साल की सजा सुनाई गई थी. फिलहाल वह जमानत पर बाहर है. सेशंस कोर्ट ने सजा के खिलाफ की गई अपील की सुनवाई के दौरान 7 मई को उन्हें कोर्ट में हाजिर को कहा था। कोर्ट में पेशी के लिए सलमान रविवार शाम ही जोधपुर पहुंचे गए थे.

13 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
देश के 13 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेशों में आज आंधी - तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका है। यह जानकारी गृह मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर सोमवार को आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब में भी देर रात आंधी के साथ बारिश हुई। उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश आ सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग के एक परामर्श का उल्लेख करते हुए गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि असम, मेघालय, नगालैंड , मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर कल भारी बारिश हो सकती है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ राहुल का मार्च
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कोलार में मार्च निकालेंगे। राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के लिए आखिरी दौर के प्रचार के लिए आज से राज्य के दौरे पर रहेंगे. वह 9 मई तक आखिरी दौर का प्रचार करेंगे. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एक सप्ताह से भी कम समय बचा है. राज्य में १२ मई को वोट डाले जाएंगे.राहुल गांधी आज कोलार और बेंगलुरु ग्रामीण जिलों का दौरा करेंगे. वह कोलार में पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के खिलाफ मार्च भी करेंगे.

ईशा अंबानी की पक्की हुई शादी
कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी के बाद अब बेटी ईशा अंबानी की शादी पक्की हो गई है. ईशा इसी साल दिसंबर में अजय परिमल के बटे आनंद परिमल से शादी करेंगी. आनंद और ईशा लंबे समय से दोस्त हैं और दोनों परिवारों के बीच चार दशक पुराना दोस्ताना है. ईशा और आकाश जुड़वा भाई-बहन हैं. आकाश की भी हाल में श्लोका मेहता के साथ सगाई हुई है. श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी है.

सुषमाः अफगान में अगवा 7 भारतीयों के लिए बात शुरू
अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में अपहृत 7 भारतीय इंजीनियरों की रिहाई के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अफगानिस्तान के विदेशमंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी से बात की है. अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने सुषमा स्वराज को इस बारे में जानकारी दी है और कहा है कि भारतीय इंजीनियरों की रिहाई के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बगलान के गवर्नर अब्दुलहई नेमाती ने बताया कि तालिबान ने कर्मचारियों का अपहरण किया है और उन्हें पुल ए खोमरे शहर के दांड शाहबुद्दीन इलाका ले गए हैं।

ये भी पढ़ें

कश्मीर में आतंकवाद का एनकाउंटर, कर्नाटक में चुनावी संडे, देखें हर बड़ी खबर एक क्लिक पर
Published on:
07 May 2018 12:00 pm
Also Read
View All