27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान: एक शख्स ने जज पर फेंका जूता, मिली 18 साल की सजा

पाकिस्तान की एक आतंकवाद निरोधक अदालत के एक जज पर एक शख्स ने जूता फेंक दिया।

2 min read
Google source verification
court order

लाहौर। पाकिस्तान की अदालत से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पाकिस्तान की एक आतंकवाद निरोधक अदालत के एक जज पर एक शख्स ने जूता फेंक दिया। पाकिस्तान के इतिहास में यह पहला ऐसा मामला है जह किसी जज के ऊपर जूता उछाला गया हो। बता दें जूता उछालने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया और इस अपराध के लिए 18 वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई है। गौरतलब है कि जूता उछालने वाले शख्स का नाम एजाज अहमद हैं। बीते 20 मार्च को एक मामले की सुनवाई के दौरान एजाज ने वरिष्ठ दीवानी जज जाहिद कय्यूम पर जूता फेंक दिया था।

मुंबई के लड़के को दिल दे बैठी पाकिस्तानी लड़की, सपने में भी नहीं सोचा होगा देखने पड़ेंगे ऐसे दिन

एजाज पर डकैती का आरोप

आपको बता दें कि अभियुक्त एजाज अहमद पर डकैती का आरोप है। इस मामले की सुनवाई से नाराज एजाज ने शिकायत करते हुए जज पर जूता फेंका था कि जमानत के बाद भी उन्हें जेल में क्यों रखा गया है। उन्होंने कहा कि लिखित आदेश होने के बाद भी उन्हें छोड़ा नहीं जा रहा है। बता दें कि जज पर जूता फेंकने के आरोप में एजाज पर आतंकवाद एवं पाकिस्तान दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। गौरतलब है कि आतंकवाद निरोधक अदालत के न्यायाधीश खालिद महमूद मलिक ने मुजरिम पर तीस लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। इस बीच एक अन्य व्यक्ति को जमानत पर जेल से छोड़ दिया गया। उसने अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर मार्च में जूता फेंका था। उसके विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी से आतंकवाद के आरोप हटा लिए गए हैं।

जिन्ना विवाद में कूदी शिवसेना, अलीगढ़ विश्वविद्यालय से फोटो हटाने वाले को पांच लाख का इनाम देने का ऐलान

पाकिस्तान: पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान हिंसा फैलाने के आरोप से हुए बरी, दिया 'नया पाकिस्तान' का नारा