2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह ने की कांग्रेस की तुलना पाकिस्तान से, कहा दोनों जपते हैं टीपू सुल्तान का नाम

कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान टीपू सुल्तान पर घमासान मच गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 6 May 2018, 7:42 PM IST

amit shah

नई दिल्ली : कर्नाटक के चुनावी रण में सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने भी एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है। अमित शाह ने बेलगावी में कांग्रेस की तुलना पाकिस्तान से की। जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर टीपू सुल्तान की जयंती मनाने पर आलोचना करते हुए कहा कि, “ कांग्रेस और पाकिस्तान एक जैसा सोचते हैं। दोनों ही टीपू सुल्तान का नाम जपते हैं।साथ ही अमित शाह ने कहा कि येदियुरप्पा जी की सरकार बनवाइए, हम महादेई मसले को 6 महीने में सुलझा लेंगे। पूरे क्षेत्र में महादेई का पानी समृद्धि लाने वाला है। उन्‍होंने ये भी कहा कि यहां सिद्धारमैया टीपू-टीपू कर रहे हैं और वहां पाकिस्तान सरकार टीपू-टीपू कर रही है। कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : PM मोदी की मुस्लिम महिला फैन ने बनाई है पार्टी, सियासी गलियारों में मची पड़ी है खलबली

इससे पहली बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की तरफ से मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। शाह ने कहा पता नहीं क्यों मणिशंकर अय्यर हर बार भारत में होने वाले चुनाव से पाकिस्तान को जोड़ देते हैं। इससे पहले उन्होंने गुजरात चुनाव में भी पाकिस्तान को घसीट लिया था। अमित शाह ने शनिवार को अपने ट्वीट में कहा कि कांग्रेस और पाकिस्तान के बीच साझा समझ का गजब तालमेल है। कांग्रेस ने गुजरात चुनाव की तरह ही कर्नाटक चुनाव में भी पाकिस्तान को घसीट लिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि कल पाकिस्तान सरकार ने टीपू सुल्तान को याद किया था, जिसकी जयंती कांग्रेस धूमधाम से मनाती है। आज मणिशंकर अय्यर ने जिन्ना की तारीफ की है।

उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जिसे वोट बैंक के लिए इतिहास और भावनाओं को मरोड़ने की आदत हो गई है। वीरा मड़करी को भूलकर वे सुल्तानों की जयंती मनाने में लगे हुए हैं। चित्रदुर्ग के लोगों का अपमान किया है।

सिद्धारमैया ने किया पलवटार

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,” हम करीब 30 नेताओं, संतों और कर्नाटक को बनाने वाले लोगों की जयंती मनाते हैं। वोट पर ध्यान रखते हुए पीएम मोदी उनमें से एक टीपू सुल्तान के बारे में बता कर हमारे समाज में फूट डाल रहे हैं। अब कौन 'वोट बैंक की राजनीति' कर रहा है ?” इससे पहली उन्होंने एक और ट्वीट में अमित शाह पर हमला बोला था। सीएम सिद्धारमैया ने ट्वीट कर कहा, “ अमित शाह तुम निराश हो। कुछ काम नहीं कर रहा है। टीपू, पाकिस्तान आदि तुम्हारी सहायता नहीं करेंगे।बताओं कि तुमने महादेई का मुद्दा हल करने का वादा करने के बाद कैसे उत्तर कर्नाटक की जनता के साथ धोखा किया।बासवन्ना ने कहा झूठ मत बोले लेकिन शाह के झूठ खुद की मदद नहीं कर सकते हैं”।

पहले भी पाकिस्तान बना चुका हैं मुद्दा

यह पहली बार नहीं है, जब चुनाव में पाकिस्तान को लेकर घमासान मचा हो। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से कर्नाटक 22वां राज्य है, जहां चुनाव हो रहे हैं। इनमें से 14 राज्यों में भाजपा और कांग्रेस ने पाकिस्तान से जुड़ी बातों को चुनावी मुद्दा बनाया है। इनमें से 7 राज्यों में भाजपा को फायदा और 4 में नुकसान हुआ है।