2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी की मुस्लिम महिला फैन ने बनाई है पार्टी, सियासी गलियारों में मची पड़ी है खलबली

महिला इम्पॉर्मेंट पार्टी पर वोट कटवा पार्टी के आरोप लग रहे हैं साथ ही कहा जा रहा है कि ये पार्टी बीजेपी की समर्थक पार्टी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 5 May 2018, 5:39 PM IST

dr nowshera

नई दिल्ली : कर्नाटक में चुनावी संग्राम मचा पड़ा है। सभी राजनैतिक दल जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। हीरा समूह की मालकिन डॉ नोव्हेरा शेख की नई पार्टी महिला इम्पॉर्मेंट पार्टी मैदान में है। नोव्हेरा शेख ने कर्नाटक की सभी 224 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। छह महीने पहले यह पार्टी वजूद में आई। उनकी पार्टी भी अब लगातार प्रचार कर रही हैं। पार्टी बॉलीवुड स्टारों के समर्थन से चर्चा का केंद्र बनी हुई है। सलमान खान के भाई अरबाज,सुहैल खान, एजाज खान, सोनू सूद, संजय दत्त पार्टी के हक में वोट डालने के लिए प्रचार कर चुके हैं। पार्टी की रैलियों में बॉलीवुड सितारों को देखने के लिए जमकर भीड़ उमड़ रही है। इसमें वे कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर हमला बोल रहे हैं।

बीजेपी की बी पार्टी का लग रहा है आरोप

कर्नाटक में करीब 13 फीसदी मुस्लिम आबादी है। जो कांग्रेस के परंपरागत वोटर रहे हैं। कर्नाटक के बैंगलोर व मैसूर क्षेत्र में मुसलमान वोटर महती भूमिका में हैं। महिला इम्पॉर्मेंट पार्टी पर वोट कटवा पार्टी के आरोप लग रहे हैं साथ ही कहा जा रहा है कि ये पार्टी बीजेपी की समर्थक पार्टी है। हालांकि पार्टी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। वैसे पार्टी के कर्नाटक के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अजहर अली पहले बीजेपी का हिस्सा रह चुके हैं। खुद की पार्टी की अध्यक्ष नोव्हेरा शेख ने पीएम मोदी के बुलेट ट्रेन और स्वच्छ भारत अभियान के लिए बधाई देते हुए अखबारों में विज्ञापन जारी किए थे।

कौन हैं नोव्हेरा शेख ?

नोव्हेरा शेख मुस्लिम समुदाय के संबंध रखती हैं। वह हीरा ग्रुप की मालकिन हैं। बीते कुछ वर्षों में उनका कारोबार बढ़ी तेजी से बढ़ा है। वह काला बुर्का पहने कार्यक्रमों में शामिल होती हैं। शिक्षा पर वह काम कर रही हैं। सामाजिक कार्यों में उनकी काफी रूचि रहती है। पिछले साल नवंबर महीने में अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जीनत अमान, हेलन समेत कई महिलाओं को लुटियंस दिल्ली के होलट लीला पैलेस होटल में सम्मानित किया था। वह उरी में शहीद हुए जवानों के परिवार को भी सम्मानित कर चुकी हैं।