
हवाई। अमरीका के हवाई द्वीप इन दिनों ज्वालामुखी की चपेट में है। यहां ज्वालामुखी विस्फोट ने जमकर तबाही मचाई है। तबाही का मंजर देख आप भी दंग रह जाएंगे। हवाई द्वीप में दहक रहा ये लावा जिसने देखा उसके होश उड़ गए। हम आफको दिखा रहे हैं इस ज्वालामुखी विस्फोट से निकले लावा की ताजा तस्वीरें...इनमें आप देख सकते हैं किस तरह यहां की धरती धधक रही है। अब तक इस हादसे में 21 घर तबाह हो गए हैं। ज्वालामुखी फटने से लावा करीब 60 मीटर बाहर तक आ गया। इस इलाके से करीब 1700 लोगों को बाहर भी निकाला जा चुका है।
10 हजार लोगों पर पड़ा असर
10 हजार लोगों को वहीं पुना एस्टेट्स इलाका खाली करने के लिए भी कहा जा चुका है। रेडक्रॉस सोसाइटी ने 2 राहत कैंप भी लगाए हैं। वहीं उबर लोगों को निकलने के लिए फ्री सुविधा दे रहा है। हवाई के अधिकारियों का कहना है कि अभी यह आंकड़ा बढ़ सकता है. आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह ज्वालामुखी आसपास के इलाकों तक लावा उगल रहा है और साथ ही धुएं का गुबार ही फैल रहा है। ज्वालामुखी का ये विकराल रूप देखकर हर कोई डरा हुआ है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वे यहां रुके या फिर अपनी जान बचाकर यहां से रुखस्त हो जाएं।
24 घंटे में आए थे 250 से ज्यादा भूकंप
आपको बता दें कि बीते बुधवार को इस ज्वालामुखी विस्फोट के बाद आस-पास के इलाके में बड़ी संख्या में भूकंप के झटके भी आए थे। सिर्फ 24 घंटे में यहां 250 से ज्यादा भूकंप के झटके आए थे। इस हादसे के बाद लोगों के लिए कम्यूनिटी सेंटर खोले गए थे, जहां पर लगातार मदद पहुंचाई जा रही है.
Published on:
07 May 2018 10:11 am
