विविध भारत

चंद्रयान 2: सोशल मीडिया पर वायरल इसरो के ‘विक्रम लैंडर’ की इस तस्वीर का क्या है सच?

चंद्रमा की सतह की अंतरिक्ष से खींची गई एक तस्वीर सोशल वायरल  दावा किया जा रहा है किे यह फोटो 'चांद का चक्कर काट रहे ऑर्बिटर ने खींची
2 min read
Sep 11, 2019
yu.png

नई दिल्ली। चंद्रमा की सतह की अंतरिक्ष से खींची गई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। चंद्रमा की यह तस्वीर 'विक्रम लैंडर' द्वारा खींची गई बताकर शेयर की जा रही है।

दावा किया जा रहा है किे यह फोटो 'चांद का चक्कर काट रहे ऑर्बिटर ने खींची है।

विक्रम लैंडर की इस थर्मल तस्वीर को इसरो ने जारी किया है।

बता दें कि रिवर्स इमेज सर्च से जानकारी मिली है कि यह तस्वीर अमरीकी स्पेस एजेंसी नासा के मिशन 'अपोलो-16' की तस्वीर है।

असल में 18 जून 2019 को नासा ने अपनी वेबसाइट पर जिस फीचर स्टोरी को पब्लिश किया था, उसमे इस फोटो का इस्तेमाल किया गया था।

नासा की साइट के अनुसार अपोलो-16 की लैंडिंग साइट की तस्वीर है।

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने दावा किया है कि चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने मून लैंडर विक्रम का पता लगा लिया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ट्वीट किया, "चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर का पता लगा लिया है, लेकिन अभी तक उससे संपर्क नहीं हो सका है।

इसरो ने कहाकि लैंडर से संपर्क करने की हर संभव कोशिश की जा रही है।

इसरो ने हालांकि यह नहीं बताया कि चांद की सतह पर लैंडर इस समय किसी स्थिति में है।

अंतरिक्ष एजेंसी ने मून लैंडर के सात सितंबर तड़के अपने वास्तविक मार्ग से भटकने और उससे संपर्क टूटने के कारण पर अभी तक कुछ नहीं कहा।

Updated on:
11 Sept 2019 03:24 pm
Published on:
11 Sept 2019 03:22 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर