23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / महाराष्ट्र: चुनाव से पहले कांग्रेस और NCP को करारा झटका, नाइक और पाटिल करेंगे BJP जॉइन

महाराष्ट्र: चुनाव से पहले कांग्रेस और NCP को करारा झटका, नाइक और पाटिल करेंगे BJP जॉइन

चुनाव से पहले कांग्रेस और एनसीपी को करारा झटका कांग्रेस के हर्षवर्धन पाटिल आज होंगे भाजपा में शामिल NCP नेता गणेश नाइक भी करेंगे भाजपा ज्वाइन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 11 Sep 2019, 11:50 AM IST

f.png

,,

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगने जा रहा है।

आज यानी बुधवार को कांग्रेस और एनसीपी के दो बड़े नेता भाजपा का दामन थामने वाले हैं। इन नेताओं में हर्षवर्धन पाटिल व गणेश नाइक शामिल हैं।

हर्षवर्धन पाटिल कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं और नाइक एनसीपी के नवी मुंबई के कद्दावर नेता हैं।

दोनों ही नेता महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

जम्मू—कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी, मार गिराया लश्कर का आतंकी आसिफ

हर्षवर्धन पाटिल का जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हर्षवर्धन पुणे की इंदपुर सीट से 4 बार विधायक रह चुके हैं।

इसके साथ वह 1995 से 2014 तक महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे।

तीन बार निर्दलीय चुनाव लड़े चुके हर्षवर्धन 2009 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेट के टिकट पर लड़े थे।

चंद्रयान 2: लैंडर विक्रम से संपर्क साधने में जुटा इसरो, माइनस 200 डिग्री सेल्सियस का क्या होगा असर?

जम्मू-कश्मीर हमारा, अब PoK को वापस लेना मोदी सरकार का अगला एजेंडा: जितेंद्र सिंह

इसके साथ ही गणेश नाइक मुंबई एनसीपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। गणेश के बेटे संदीप पहले से ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

संदीप अरोली से विधायक हैं। आपको बता दें कि गणेश नाइक महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा कद रखते हैं और लगभग 15 सालों तक कैबिनेट मंत्री रहे हैं।