विविध भारत

बर्फीली हवाओं की चपेट में दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत, पहाड़ी राज्यों में बारिश का अलर्ट

देश के पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत बर्फीली हवाओं की चपेट में हैं शुक्रवार को सुबह 7.17 बजे दिल्ली का तपमान 9 डिग्री सेल्सियल रिकॉर्ड किया गया

2 min read

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) और उत्तराखंड ( Uttarakhand ) समेत देश के पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

आलम यह है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत ( North India ) बर्फीली हवाओं की चपेट में हैं।

शुक्रवार को सुबह 7.17 बजे दिल्ली का तपमान 9 डिग्री सेल्सियल रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक रहने के आसार हैं।

भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) ने 28 और 29 जनवरी को उत्तर भारत के कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में दिखेगा, जिससे सर्दी में इजाफा होगा।

वहीं, उत्तर भारत में बदलते मौसम का सीधा असर यातायात साधनों पर देखने को मिल रहा है।

दिल्ली आने वालीं 12 ट्रेनें लेट

दिल्ली आने वाली 12 ट्रेनें आज भी ठंड और कोहरे की वजह से डेढ़ घंटे से लेकर चार घंटे पन्द्रह मिनट तक की देरी पहुंच रही हैं।

रेलवे के मुताबिक, जो ट्रेनें सबसे ज्यादा देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं, उनमें रीवा-आनंद विहार रीवा एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-न्यू दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हैं जो 4 घंटे 15 मिनट की देरी से पहुंच रही हैं।

उधर सबसे कम लेट ट्रेनों में वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस है जो 1 घंटे 30 मिनट की देरी से दिल्ली आ रही है।

अन्य ट्रेनों में पुरी-न्यू दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 3 घंटे 15 मिनट लेट है।

इसके साथ ही डिब्रूगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल 4 घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट, भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस 2 घंटे, लोकमान्य तिलक-हरिद्वार एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट, रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस 1 घंटे 45 मिनट, वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे 15 मिनट, प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस 3 घंटे और गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस 2 घंटे 45 मिनट की देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं।

ये भी पढ़ें

आज दिल्ली तोड़ सकती है दिसंबर के सबसे ठंडे दिन का रिकॉर्ड
Updated on:
24 Jan 2020 10:45 am
Published on:
24 Jan 2020 10:38 am
Also Read
View All
College Admission: सरगुजा संभाग के सबसे बड़े कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र कर सकते हैं आवेदन

Road Accident: नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, मां गंभीर

Ambikapur Weather: नौतपा में प्री-मानसून का नजारा, झमाझम बारिश से अंबिकापुर हुआ कूल, 6 डिग्री लुढक़ा पारा

Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा