28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Damoh / शीतलहर से फिर लुढ़का पारा धूप में भी लगती रही कंपकंपी

शीतलहर से फिर लुढ़का पारा धूप में भी लगती रही कंपकंपी

6.8 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Sanket Shrivastava

•

Updated: 21 Jan 2020, 7:24 AM IST

Mercury rolled again from cold wave in Damoh

Mercury rolled again from cold wave in Damoh

दमोह. पिछले हफ्ते दमोह शहर सहित जिले के लोगों को ठंड से निजात मिल गई थी, लोग समझ रहे थे कि अब ठंड विदा हो गई है, लेकिन सोमवार की सुबह तेज कंपकंपी के साथ फिर कड़ाके की ठंड वापस लौट आई है, जिससे लोगों को ठिठुरन व जकडऩ का आभास हो रहा था।
हालांकि वापस लौटी ठंड से दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सोमवार अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 6.८ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि रविवार को अधिकतम 21.५ डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 11.५ डिग्री सेल्शियस तापमान दर्ज किया गया था। जिससे पारा 4.८ डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया।
बदला मौसम का मिजाज
इस बार सर्दियों में दमोह का मौसम हर हफ्ते अपना मिजाज बदलता चला आ रहा है। कभी नीचे तो कभी ऊपर। जिसका लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। बच्चों में सर्दी जुखाम व बुखार की स्थिति देखी जा रही है।
कोहरा लगातार छा रहा
तेज ठंड बढऩे के साथ ही दमोह में 15 जनवरी से घना कोहरा छा रहा है। जिससे आगामी दिनों में भी घने कोहरे के आसार नजर आ रहे हैं।
24 घंटे तेज ठंड वाले
दमोह जिले में कड़ाके की ठंड वापस लौटने पर मौसम विज्ञानियों ने संभावना व्यक्त की है कि अगले 24 घंटे में तेज ठंड का असर रहेगा। जब भारत के मैदानी इलाकों में शहर या स्थान का न्यूनतम तापमान ६.८ डिग्री सेल्शियस होता है तो वह पहाड़ी क्षेत्रों में शून्य डिग्री या उससे बराबर माना जाता है। जिससे दमोह में भी तेज सर्दी रहेगी।