विविध भारत

नो मास्क, नो फ्यूल: मास्क नहीं लगाया तो नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, देशभर में लागू नियम

ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाया कदम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे देश में अपनाया जा रहा 'नो मास्क, नो फ्युल' का नियम

2 min read
नो मास्क, नो फ्यूल: मास्क नहीं लगाया तो नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, देशभर में लागू नियम

नई दिल्ली। देशभर में लागू लॉकडाउन ( Lockdown in India ) के बीच सोमवार से कुछ सरकारी गतिविधियों को इजाजत दे रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ( Central Home Ministry ) के दिशा-निर्देश के मुताबिक जिन सेवाओं और गतिविधियों को सोमवार से छूट दी जा रही है, उनकी एक नई सूची जारी की गयी है।

इस बीच ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ( All India Petroleum Dealers Association ) ने कोरोना वायरस ) Coronavirus ) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

दरअसल, पेट्रोल पंप कर्मी और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे देश में 'नो मास्क, नो फ्यूल ' के नियम को अपनाया जा रहा है।

नई नियमावली के अंतर्गत अब कोई व्यक्ति बिना मास्क पहने पेट्रोल पंप ( Petrol pump ) से तेल नहीं ले सकेगा। अगर कोई ऐसा करता है तो उसको तेल नहीं दिया जाएगा।

वहीं, ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के ‘नो मास्क, नो फ्युल’ नियम का राजधानी दिल्ली में पहले से ही काम किया जा रहा है।

नई दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 का इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यहां अगर कोई ग्राहक बिना मास्क लगाए आ रहा है तो उसका तेल नहीं दिया जा रहा।

आपको बता दें कि एसोसिएशन की ओर से यह नियम नोवल कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने को लिया गया है।

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल के अनुसार यह फैसला पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

यह नियम देशभर में लागू हो चुका है। बंसल ने बताया कि अब देशभर में सभी पेट्रोल पंप पर मास्क लगाने वाले ग्राहकों को ही तेल दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

मध्य प्रदेश में कब खुलेगी शराब की दुकानें ? आबकारी विभाग ने बता दी तारीख
Updated on:
20 Apr 2020 07:38 am
Published on:
19 Apr 2020 07:59 pm
Also Read
View All