कोरोना वायरस से प्रदेश में 1402 लोग संक्रमित हुए है। सबसे अधिक मरीज आर्थिक राजधानी इंदौर में हैं, यहां पर अब तक 891 मामले सामने आए हैं. वहीं राजधानी भोपाल में 213। इसके अलावा खरगोन में 47, उज्जैन में 23, बड़वानी में 26, होशंगाबाद में 23, खंडवा में 32, देवास में 20, मुरैना में 13, विदिशा में 13, रतलाम में 13, जबलपुर में 16, रायसेन में 7, मंदसौर में 9, ग्वालियर में 2, धार में 24, शाजापुर में 6, छिंदवाड़ा में 2, आगरा मालवा में 5, अलीराजपुर में 5, श्योपुर में 5, शिवपुरी और बैतूल में 2-2, टीकमगढ़ और सागर में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज हैं जबकि एक कोरोना मरीज अन्य राज्य से है।