विविध भारत

सर्द हवाओं की जद में दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत, पहाड़ों पर बर्फबारी से बिगड़े हालात

कड़ाके की ठंड और शीतलहर की जद में दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत दिल्ली की बात करें तो यहां आज सुबह तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में 13 KM प्रति घंटे की गति से ठंडी हवा चल रही

2 min read
,,

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर की जद में है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह मैदानी इलाकों में चल रही सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है।

दिल्ली की बात करें तो यहां आज सुबह तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में 13 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ठंडी हवा चल रही थी।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में अभी आने वाले 6 से 7 दिनों तक सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा।

एक रिपोर्ट के अनुसार इसबार पहाड़ी इलाकों में सर्दी के सीजन का सीजन शुरू होते ही बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया था। अब जबकि दिसंबर का आधा महीना बीत चुका है, बावजूद इसके बर्फबारी थमने का नाम नहीं ले रही है।

सबसे बुरा हाल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड का है। यहां भयंकर रूप से बर्फबारी हो रही है।

क्या है बारिश का हाल—

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने की वजह से उत्तरी मैदानी इलाकों में ठिठुरन भरी उत्तरी हवाएं चल रही हैं।

जबकि पश्चिमी विक्षोभ की ही वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें

Cold wave in MP मावठे की बारिश के बाद पडऩे वाली है कड़ाके की ठंड
Updated on:
16 Dec 2019 10:49 am
Published on:
16 Dec 2019 10:45 am
Also Read
View All
High Court order: लॉटरी सिस्टम से बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, हारी उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, न्यायाधीश ने सुनाया ये फैसला

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया