विविध भारत

Coronavirus से जीते Satyendar Jain, फिर से संभाला दिल्ली का स्वास्थ्य मंत्रालय

Delhi Health Minister Satyendra Jain ने जीती Coronavirus से जंग Satyendra Jain ने फिर Health Ministry of Delhi का कार्यभार संभाल लिया

2 min read
Coronavirus से जीते Satyendar Jain, फिर से संभाला दिल्ली का स्वास्थ्य मंत्रालय
Coronavirus से जीते Satyendar Jain, फिर से संभाला दिल्ली का स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। सत्येंद्र जैन ( Delhi Health Minister Satyendar Jain ) ने सोमवार को एक बार फिर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय ( Health Ministry of Delhi ) का कार्यभार संभाल लिया। सत्येंद्र जैन ( Satyendar Jain ) की अनुपस्थिति में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ( Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia ) स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे थे। पिछले महीने सत्येंद्र जैन कोरोना पॉजिटिव ( Satyendra Jain Corona Positive ) पाए गए थे। तेज बुखार आने के बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना टेस्ट ( Corona test ) की रिपोर्ट में स्वास्थ्य मंत्री पॉजिटिव निकले थे।

सत्येंद्र जैन के अस्पताल में भर्ती होने के उपरांत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि फिलहाल दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया स्वास्थ्य मंत्रालय का कामकाज भी संभालेंगे। सत्येंद्र जैन की अनुपस्थिति के बीते एक महीने तक दिल्ली में कोरोना की रोकथाम एवं उपचार की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया निभा रहे थे। इस दौरान सत्येंद्र जैन फिलहाल बिना किसी विभाग के मंत्री थे। हालांकि सोमवार से उन्होंने उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय वापस संभाल लिया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन के लिए कहा, हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन स्वस्थ हो चुके हैं। वह आज से से मंत्रालय में वापस लौट रहे हैं। सत्येंद्र जैन लगातार ग्राउंड पर मौजूद रहे। उन्होंने अस्पतालों का दौरा किया और वह स्वास्थ्य कर्मियों एवं रोगियों से मिलते रहे। इस सब के बीच वह कोरोना संक्रमित हो गए। आज एक एक महीने बाद वह वापस लौट रहे हैं। सत्येंद्र जैन का स्वागत और उनके लिए शुभकामनाएं।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चार विधायक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। कालकाजी से विधायक आतिशी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि अब आतिशी भी स्वस्थ हैं। करोल बाग के विधायक विशेष रवि और पटेल नगर के विधायक राजकुमार आनंद भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से 31 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। दिल्ली में अभी तक कोरोना से कुल 3628 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 1211 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। दिल्ली में अब कुल 1 लाख, 22 हजार 793 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं।

Updated on:
20 Jul 2020 06:04 pm
Published on:
20 Jul 2020 05:53 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन