देश में लगातार बढ़ती जा रही कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) के संक्रमितों की संख्या Prime Minister Narendra Modi ने शनिवार को एक समीक्षा बैठक ( reviewe meeting ) की
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि भारत ने विश्व के सर्वाधिक कोरोना प्रभावित कई देशों ( Corona Affected Countries ) को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत में कोरोना मरीजों ( Corona patients in india ) की संख्या आठ लाख के पार निकल चुकी है। ऐसा तो तब है जब केंद्र व राज्य सरकारें इस जानलेवा वायरस की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। इन सब चिंताओं ( COVID-19 situation ) के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने इस पर शनिवार को एक समीक्षा बैठक ( reviewe meeting ) की है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने सार्वजनिक स्थानों पर व्यक्तिगत स्वच्छता और सामाजिक अनुशासन के पालन पर जोर दिया है।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना के बारे में जागरूकता का व्यापक रूप से प्रसार किया जाना चाहिए और संक्रमण के प्रसार को रोकने पर जोर दिया जाना चाहिए।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने दिल्ली में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए केंद्र, राज्य सरकार और स्थानीय निकायों के संयुक्त प्रयास की सराहना की और ऐसा ही प्रयास एनसीआर में भी किये जाने पर आवश्यकता जताई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Home Minister Amit Shah ), केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ( Union Health Minister Dr Harsh Vardhan ), नीति आयोग के सदस्य ( Member of NITI Aayog ), कैबिनेट सचिव ( Cabinet Secretary ) राजीव गौवा और केंद्र सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में देश में कोविड-19 वायरस की स्थिति की समीक्षा की गई।
आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य सरकारों को एक बार फिर लॉकडाउन का सहारा लेना पड़ा है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 13 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया है। इस दौरान केवल अतिआवश्यक सेवाओं को ही अनुमति रहेगी।