नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या ( Kanpur Encounter ) के मामले में मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे ( Gangster Vikas Dubey ) आज यानी शुक्रवार को कानपुर में पुलिस मुठभेड़ ( Kanpur Encounter ) में मारा गया है। इस एनकाउंटर ( Encounter ) को लेकर उठ रहे तमाम सवालों को लेकर यूपी से लेकर दिल्ली तक की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Congress Leader Rahul Gandhi ) ने विकास दुबे एनकाउंटर ( Vikas Dubey Encounter ) को लेकर सरकार पर सवाल दागे हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने शायराना अंदाज में भाजपा सरकार ( BJP Government ) का नाम लिए बिना उस पर हमला बोला। राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा कि...कई जवाबों से अच्छी है ख़ामोशी उसकी,न जाने कितने सवालों की आबरू रख ली। हालांकि, राहुल गांधी ने ट्वीट में खुलकर एनकाउंटर का भी जिक्र नहीं किया, लेकिन उनका संकेत उसी ओर था।