विविध भारत

Mizoram में फिर महसूस किए गए Earthquake के झटके, घरों से बाहर निकल कर भागे लोग

Mizoram के चम्फई में मध्यम दर्जे का भूकंप आया Earthquake की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2020, 5:34 PM IST
Mizoram में फिर महसूस किए गए Earthquake के झटके, घरों से बाहर निकल कर भागे लोग
Mizoram में फिर महसूस किए गए Earthquake के झटके, घरों से बाहर निकल कर भागे लोग

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी ( Coronavirus Crisis ) के बीच प्राकृतिक आपदाओं ( Natural disasters ) का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर जहां असम और बिहार में बाढ़ की चपेट में हैं, वहीं राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के कई राज्यों में रह-रह कर भूकंप के झटके देखने को मिल रहे हैं। ताजा मामला उत्तरी-पूर्व राज्य ( Northeast states ) मिजोरम ( Mizoram ) से जुड़ा है। मिजोरम के चम्फई जिले में गुरुवार को मध्यम दर्जे का भूकंप ( earthquake in Mizoram ) आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई। भूकंप में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। दो सप्ताह के भीतर राज्य में यह आठवां भूकंप था।

मिजोरम राज्य आपदा नियंत्रण केंद्र के अधिकारियों के अनुसार, भूकंप के कारण राज्य में अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप गुरुवार दोपहर 2.28 बजे आया। आपको बता दें कि इसस पहले 5 जून को भी मिजोरम के चम्फई जिले में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई थी। मिजोरम राज्य आपदा नियंत्रण केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप के कारण राज्य में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप रविवार शाम 5.26 बजे आया था।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भूकंप का केंद्र पृथ्वी के नीचे 77 किलोमीटर की गहराई में स्थित था, और इसे म्यांमार के पड़ोसी इलाकों में भी महसूस किया गया।

Updated on:
9 Jul 2020, 5:34 PM IST
Published on: