विविध भारत

दिल्ली-एनसीआर में 24 घंटे के अंदर दूसरी बार महसूस किए गए भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं

दिल्ली-एनसीआर में 24 घंटे के अदर दूसरी महसूस किए गए भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं

2 min read
दिल्ली-एनसीआर में 24 घंटे के अदर दूसरी महसूस किए गए भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं

नई दिल्ली। देश की राजधानी और एनसीआर में आज सुबह एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिछले 24 घंटों के अंदर ये दूसरी बार है जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हों। सोमवार सुबह तकरीबन 6.28 बजे दिल्ली और एनसीआर में यह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक यूपी के मेरठ में हल्के भूकंप के झटकों के बाद दिल्ली और एनसीआर में यह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप मेरठ से 6 किलोमीटर दूर खड़खौड़ा में महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों के बारे में सोशल मीडिया पर भी तमाम लोगों ने जानकारी दी और इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने भूकंप के झटकों को महसूस किया है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली: केजरीवाल सरकार की ‘डोर स्टेप डिलिवरी’ सोमवार से शुरू, घर बैठे मिलेंगे 40 सेवाएं

कल शाम को 4.42 पर भी महसूस हुए थे झटके

आपको बता दें कि रविवार को भी दिल्ली एनसीआर के अलावा हरियाणा के भी कुछ इलाकों में भूंकप के झटके महसूस किए गए थे। रविवार को करीब 4 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता और केंद्र का पता अभी नहीं चल पाया है। अभी तक किसी तरह के नुकसान की भी कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग दहशत से घर से बाहर निकल आए थे। खुले मैदान और सड़कों पर निकले लोगों में भूकंप का खौफ देखा जा सकता था।

दिल्ली-एनसीआर के अलावा यहां भी महसूस किए गए झटके

इससे पहले रविवार शाम करीब 4.42 बजे दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा के झज्जर, महेंद्रगढ़ और रोहतक में भी लोगों को भूकंप के झटके महसूस किए। झटके हालांकि ज्यादा तीव्रता के नहीं थे, इसलिए अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें

उत्तर -प्रदेश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका
Updated on:
10 Sept 2018 09:47 am
Published on:
10 Sept 2018 09:25 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत