6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली: केजरीवाल सरकार की ‘डोर स्टेप डिलिवरी’ सोमवार से शुरू, घर बैठे मिलेंगे 40 सेवाएं

सोमवार से केजरीवाल सरकार की महत्वकांक्षी योजना 'डोर स्टेप सर्विस' शरू होने जा रही है। इस सुविधा के शुरू होने से अब घर बैठे दिल्ली के लोग सरकार के 40 विभागों की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे हैं।

2 min read
Google source verification
दिल्ली: केजरीवाल सरकार की 'डोर स्टेप डिलिवरी’ सोमवार से शुरू, घर बैठे मिलेंगे 40 सेवाएं

दिल्ली: केजरीवाल सरकार की 'डोर स्टेप डिलिवरी’ सोमवार से शुरू, घर बैठे मिलेंगे 40 सेवाएं

नई दिल्ली। दिल्ली वालों के लिए एक खुशखबरी है। अब सरकारी काम कराने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पडेंगें। दरअसल सोमवार से केजरीवाल सरकार की महत्वकांक्षी योजना 'डोर स्टेप सर्विस' शरू होने जा रही है। इस सुविधा के शुरू होने से अब घर बैठे दिल्ली के लोग सरकार के 40 विभागों की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे हैं। इस योजना के संबंध में दिल्ली सरकार के मंत्री कैलास गहलौत ने बताया कि अक्टूबर में एक बार फिर से इस योजना के साथ 40 अन्य सर्विसेज को जोड़ा जाएगा। इसके बाद आगे फिर से 30-30 सर्विसेज को इस योजना में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले दो से तीन महीने के अंदर इस योजना के तहत 100 से ज्यादा सर्विसेज की होम डिलिवरी शुरू हो जाएगी।

दिल्ली: बागी MLA कपिल मिश्रा ने मोहल्ला क्लीनिक की खोली पोल, तस्वीरें पोस्ट कर दिखाई सच्चाई

आप किस तरह से इस सुविधा का उठा पाएंगे लाभ

आपको बता दें कि इस योजना को लागू करने के लिए दिल्ली सरकार ने वी एफ एस ग्लोबल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को ठेका दिया है। इस योजना के तहत कंपनी ने दिल्ली के 11 जिलों में 11 कॉल सेंटर की व्यवस्था की है और इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था की गई है। इस नंबर पर कोई कॉल करके संबंधित विभाग की जानकारी ले सकता है। इस योजना की खास बात यह है कि आप जिस विभाग के लिए सूचना मांगेंगे या फिर जिसकी सहायता चाहिए सरकार उस विभाग के कर्मचारी को आपके घर भेजेगी और वह भी आपके समय के अनुसार। इसके बाद कंपनी का मोबाइल सहायक आपके घर पर आएगा और सभी जरूरी दस्तावेजों को चेक करेगा। चेक करने के पश्चात उसको सबमिट करेगा। कर्मचारी हाथों-हाथ दस्तावेज को ऑनलाइन अपलोड करेगा। यदि इस दौरान किसी तरह के बायॉमीट्रिक जांच की जरूरत होगी तो उसकी मशीन भी वह साथ लेकर जाएगा। यदि कर्मचारी से किसी तरह की कोई गलती होती है तो उसके लिए एक पेनल्टी का भी प्रावधान रखा गया है। इस योजना के तहत आपको सर्विस लेने के लिए 50 रुपए का भुगतान करना पडेगा। यदि आपको किसी सर्विस से शिकायत है तो कस्टमर केयर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

मोहल्ला क्लीनिक देखने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल को बताई गई इस योजना की खासियत, देखें वीडियो

फिलहाल क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार के इस महत्वकांक्षी योजना के तहत फिलहाल 40 तरह के सर्विसेज की सुविधा आम लोगों को दी जाएगी। जिसमें जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, इनकम सर्टिफिकेट, मैरिज सर्टिफिकेट, वाहनों की आरसी, आरसी में पता का बदलना, ऑनरशिप ट्रांसफर, ड्राइविंग लाइसेंस, वृद्धावस्था पेंशन स्कीम से जुड़ी योजनाएं, पानी और सीवर के कनेक्शन, खाद्य विभाग, दिल्ली जल बोर्ड, श्रम विभाग की सेवाओं के साथ-साथ, ई- डिस्ट्रिक्ट, ट्रांसपोर्ट और खाद्य विभाग से जुड़ी सर्विसेज शामिल है। इन सभी सर्विसेज की होम डिलिवरी की जाएगी। इसके बाद अगले दो से तीन महीने के अंदर इस योजना के दायरे में 100 से अधिक सर्विसेज को लाया जाएगा।