31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: बागी MLA कपिल मिश्रा ने मोहल्ला क्लीनिक की खोली पोल, तस्वीरें पोस्ट कर दिखाई सच्चाई

शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की-मून और विश्व स्वास्थ्य संगठन की पूर्व महानिदेशक व नार्वे की पूर्व प्रधानमंत्री ग्रो हार्लेम ब्रंटलैंड ने दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक व पॉली क्लीनिक का दौरा किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 7 Sep 2018, 9:57 PM IST

दिल्ली: बागी MLA कपिल मिश्रा ने मोहल्ला क्लीनिक की खोली पोल, तस्वीरें पोस्ट कर दिखाई सच्चाई

दिल्ली: बागी MLA कपिल मिश्रा ने मोहल्ला क्लीनिक की खोली पोल, तस्वीरें पोस्ट कर दिखाई सच्चाई

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार अपने महत्वकांक्षी योजना मोहल्ला क्लीनिक के बारे में हर मंच से तारीफ करती है और अपनी पीठ थपथपाती है। अब केजरीवाल सरकार के इस योजना को और भी बल मिल गया है। दरअसल शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की-मून और विश्व स्वास्थ्य संगठन की पूर्व महानिदेशक व नार्वे की पूर्व प्रधानमंत्री ग्रो हार्लेम ब्रंटलैंड ने दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक व पॉली क्लीनिक का दौरा किया। इस दौरान केजरीवाल ने बान की मून और अन्य प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों का स्वागत किया। साथ ही स्वंय एक-एक कर इस योजना के बारे में बताया। हालांकि इन सबके बीच आम आदमी पार्टी से निस्कासित विधायक कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर तंज कसा है। मिश्रा ने दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक के बारे में कई तस्वीरें ट्वीट करते हुए कोसा है।

आपको बता दें कि जहां एक ओर केजरीवाल विदेशी मेहमानों को मोहल्ला क्लीनिक के बारे में बता रहे थे तो वहीं दूसरी और कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि घुंघरू सेठ, तुम जितना झूठ बोलोगे हम उतना तुम्हारा सच दुनिया के सामने लाएंगे। इसके अलावा कपिल मिश्रा ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और इस योजना की सफलता पर सवाल खड़े किए हैं। एक अन्य ट्वीट करते हुए उन्हों ने लिखा कि 'सारी दिल्ली में टूटी फूटी मोहल्ला क्लीनिक कहीं ताला पड़ा हैं, कहीं जानवर कागजों पर एक मिनट में चार मरीजों का इलाज विदेशियों को एक मोहल्ला क्लिनिक जिसे एक हफ़्ते पहले ही रिपेयर किया, दिखाकर झूठ बेचा जा रहा हैं दुनिया मे कितना भी झूठ दिखाओं दिल्ली वालों को सच पता हैं'।

आपको बता दें कि कपिल मिश्रा के अलावा अकाली दल के नेता मंजिंदर सिंह सिरसा ने भी केजरीवाल पर ट्वीट करते हुए तंज कसा। 'ये है वर्ल्ड क्लास मोहल्ला क्लीनिक।' आम अादमी पार्टी (AAP) के बागी नेता और करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा- 'सारी दिल्ली में टूटी-फूटी मोहल्ला क्लीनिक। कहीं ताला पड़ा हैं, कहीं जानवर। कागजों पर एक मिनट में चार मरीजों का इलाज। विदेशियों को एक मोहल्ला क्लिनिक जिसे एक हफ़्ते पहले ही रिपेयर किया, दिखाकर झूठ बेचा जा रहा हैं। दुनिया मे कितना भी झूठ दिखाओं, दिल्ली वालों को सच पता हैं।'

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़