विविध भारत

Galwan Valley Clash: PM Modi ने बढ़ाया घायल जवानों को हौंसला, हॉस्पिटल जाकर पूछा हाल

PM Narendra Modi ने China को चेतावनी देते हुए कहा अब विस्तारवाद का युग समाप्त हो गया है Ladakh दौरे पर पहुंचे PM Narendra Modi ने Galwan Valley झड़प में घायल जवानों से भी की मुलाकात

3 min read
Galwan Valley Clash: PM Modi ने बढ़ाया घायल जवानों को हौंसला, हॉस्पिटल जाकर पूछा हाल

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने शुक्रवार को लद्दाख ( Ladakh ) के दौरे के दौरान चीन( China ) का नाम लिए बिना उसे स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा अब विस्तारवाद का युग समाप्त हो गया है। सशस्त्र बलों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि विस्तारवाद का युग खत्म हो गया है, यह विकास का युग है। इतिहास गवाह रहा है कि विस्तारवादी ताकतें या तो हार गई हैं या उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने गलवान घाटी खूनी संघर्ष के दौरान घायल हुए जवानों को भी हाल जाना। प्रधानमंत्री लेह स्थित हॉस्पिटल में इलाज करा रहे जवानों से मिलने पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों से बातचीत की और उनके जल्दी ही स्वस्थ्य होने की कामना भी की। प्रधानमंत्री ने घायल जवानों से बातचीत करते हुए उनकी बहादुरी, ईमानदारी और देशभक्ति के लिए तारीफ भी की।

सामरिक विषयों के जानकारी की मानें तो लद्दाख क्षेत्र में जाकर मोदी द्वारा चीन को दिया गया यह सख्त संदेश बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून की रात भारत व चीनी सेनाओं की बीच हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों में सीमा को लेकर तनाव बना हुआ है। इस झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद दोनों पक्षों में गतिरोध अभी तक खत्म नहीं हो सका है।

भारत द्वारा लद्दाख क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को विकसित करने को लेकर चीन चिंतित है। मोदी ने शुक्रवार को संकेत दिया कि भारत इस मुद्दे की दोबारा समीक्षा करने को राजी नहीं है। मोदी ने कहा कि हमने सीमा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास पर तीन गुना खर्च बढ़ाया है। मोदी ने गलवान घाटी झड़प में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

सैनिकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने भारतीय सीमाओं की रक्षा के लिए उनकी बहादुरी और प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह भूमि उनके बलिदानों को याद रखेगी। आपने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है।

ये भी पढ़ें

Rahul Gandhi बोले- लद्दा​खियों ने मानी हमारी जमीन पर China के कब्जे की बात, PM ने किया इनकार…फिर कौन झूठा
Updated on:
03 Jul 2020 08:56 pm
Published on:
03 Jul 2020 08:49 pm
Also Read
View All