विविध भारत

दिल्ली सरकार की एडवाइजरी, कोरोना से बचाव में मास्क व सैनिटाइजर जरूरी नहीं

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लोगों को भीड़ में न जाने की सलाह दी स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सतर्कता से कोरोना का खतरा टाला जा सकता है स्वास्थ्य मंत्री जैन ने मास्क और हैंड सैनिटाइजर को आम लोगों के लिए गैरजरूरी बताया

2 min read
दिल्ली सरकार की एडवाइजरी, कोरोना से बचाव में मास्क व सैनिटाइजर जरूरी नहीं

नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ( Kejriwal government ) ने कोरोना वायरस ( Coronavirus ) की रोकथाम के लिए दिल्ली के लोगों को कुछ दिनों तक भीड़-भाड़ में न जाने की सलाह दी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ( Delhi Health Minister Satyendra Jain ) ने दिल्ली की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि सतर्कता बरतने से कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) का खतरा सौ फीसदी टाला जा सकता है। दिल्ली समेत पूरे देश में जहां कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर एन95 मास्क और हैंड सैनिटाइजर ( Hand sanitizer ) की बिक्री कई गुना बढ़ गई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री जैन ने मास्क और हैंड सैनिटाइजर को आम लोगों के लिए गैरजरूरी बताया है।

सत्येंद्र जैन ने कहा कि मास्क केवल चिकित्सकों और चिकित्सीय स्टाफ के लिए जरूरी है। चिकित्सकों के अलावा जो व्यक्ति सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार जैसी तकलीफों से जूझ रहे हैं, वे भी मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। मंत्री ने कहा कि मास्क लगाना कोरोनावायरस का उपचार नहीं है। इसी तरह हैंड सैनिटाइजर को लेकर उन्होंने कहा कि सामान्य व्यक्ति अपनी आंख, नाक और मुंह को छूने से पहले हर बार साबुन से हाथ धोएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो कोरोनावायरस से 100 फीसदी तक आपका बचाव संभव है।

सत्येंद्र जैन ने कहा कि हैंड सैनिटाइजर डॉक्टर और चिकित्सा में शामिल स्टाफ के लिए आवश्यक है, क्योंकि हर रोगी की जांच के बाद डॉक्टर बार-बार साबुन से हाथ धोने नहीं जा सकते, इसीलिए वे हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं। जैन ने कहा कि जिस तरह का बचाव हैंड सैनिटाइजर से होता है, वैसी ही सुरक्षा साबुन से हाथ धोने पर भी मिल सकती है।

भीड़भाड़ में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर कोरोना वायरस बहुत तेजी से स्वस्थ व्यक्तियों के शरीर में प्रवेश कर जाता है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए इस वर्ष होली मंगल मिलन कार्यक्रमों में न जाने की बात कह चुके हैं। प्रधानमंत्री के इस फैसले के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कोरोना वायरस की रोकथाम और सावधानी बरतने के लिए होली संबंधित कार्यक्रमों को नजरअंदाज करने का निर्णय लिया है।

कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने एक स्टेट लेवल टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टास्क फोर्स का नेतृत्व स्वयं मुख्यमंत्री केजरीवाल कर रहे हैं। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार ने दिल्ली के सभी प्राथमिक विद्यालयों को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें

Coronavirus: कोरोना वायरस के अलर्ट के बीच सीएम ने ली मीटिंग, केंद्र सरकार से करेंगे जांच किट की मांग
Updated on:
05 Mar 2020 09:51 pm
Published on:
05 Mar 2020 08:31 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर