बच्चों को स्कूल न भेजे अभिभावक
इस बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने भी गाइडलाइन जारी कर कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बच्चों को बचाने के लिए स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने आदेश जारी कर कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक को स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने को कहा है। गाइडलाइन में यह भी कहा है कि बोर्ड परीक्षार्थियों को छोड़कर जिन छात्रों को बुखार, सर्दी, खांसी और जुकाम है, उन्हें स्कूल न भेजा जाए। वहीं परीक्षार्थियों को मास्क भी पहनकर आना होगा। वहीं हैंड सैनेटाइजर का उपयोग करें।