वायरस के प्रमुख लक्षण
डॉक्टरों का कहना है कि इस वायरस के प्रमुख लक्षण सर्दी, खांसी, बुखार, सिरदर्द, गले में खरास, छोटे बच्चों और बुजुर्ग व्यक्तियों में एवं ऐसे व्यक्तियों में जिनमें प्रतिरक्षण की क्षमता कम होती है। ये निमोनिया, ब्रोकाईटिस इत्यादि गंभीर बीमारियां उत्पन्न करता है। यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से हवा द्वारा, संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क से जैसे छूने या हाथ मिलाने से, संक्रमित सामग्रियों के संपर्क में आने के बाद आंख या नाक छूने से फैलता है।