विविध भारत

मौसम अलर्टः बदल रहा है मौसम का मिजाज, राजस्थान से गुजरात तक अच्छी बारिश की संभावना

मौसम ने जारी किया अलर्ट,  मौसम का बदल रहा है मिजाज, राजस्थान से गुजरात तक अच्छी बारिश की संभावना

2 min read
मौसम अलर्टः बदल रहा है मौसम का मिजाज, राजस्थान से गुजरात तक अच्छी बारिश की संभावना

नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में सक्रिय चल रहे मानसून की रफ्तार में कमी देखने को मिली है। तीन महीने से ज्यादा के सीजन में अब तक सामान्य से कम बारिश ही दर्ज की गई है। हालांकि कुछ इलाके ऐसे भी हैं जहां मानसून जरूरत से ज्यादा मेहरबान रहा। इनमें केरल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा जैसे प्रदेश प्रमुख रूप से शामिल हैं। मौसम विभाग की माने तो मानसून अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। बल्कि हवाओं ने अपने रुख में बदलाव किया है। अब मानसून का जोर दक्षिण पश्चिम हिस्से पर रहने की संभावना व्यक्त की गई है। राजस्थान और गुजरात में इसका असर देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें

हिमाचल में 10 विदेशी टूरिस्टों समेत 16 लोग लापता, खोजने के लिए लगाई गईं स्पेशल टीमें

अक्टूबर में यहां असर दिखाएगा मानसून
मौसम विभाग की माने तो अभी मानसून ने पूरी तरह बिदाई नहीं ली है। इस बार मानसून अक्टूबर में भी अपना खासा असर दिखा सकता है। तटीय इलाकों के अलावा राजस्थान और गुजरात के कच्छ जैसे इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल और दक्षिण भीतरी कर्नाटक में बारिश का स्तर 89 से 111 फीसदी के बीच रहने का अनुमान है।

हिमाचल में अभी नहीं सुधरे हालात
हिमाचल प्रदेश में हुई जोरदार बारिश के बाद से अब तक हालात सुधरने नहीं हैं। हालांकि राहत काम तेजी से चल रहा है और इसके तहत रविवार को बारिश से बंद हुआ जामली-शिमला मार्ग वाहनों के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीनों की मदद से यातायात के लिए पूरी तरह से बहाल कर दिया था। अब यहां से हर तरह के वाहन गुजर सकते हैं। बारिश होने के कारण लागघाट के पास सड़क का आधा भाग बह गया था जिससे बड़ी और छोटी गाड़ियों को निकालने के लिए दिक्कत हो रही थी।

देश के दो दर्जन राज्यों में सामान्य बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक अब तक देश के 25 राज्यों में सामान्य बारिश होने के ही संकेत मिले हैं। जबिक दो राज्यों, केरल और सिक्किम में सामान्य से क्रमश: 24 और 20 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। वहीं गुजरात, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का स्तर सामान्य से कम रहा।

ये भी पढ़ें

Video: बर्फबारी में फंसे 32 सैलानियों को वायुसेना ने किया एयरलिफ्ट

Published on:
01 Oct 2018 07:58 am
Also Read
View All
Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश