झारंखड ( Jharkhand ) ने अगले दो हफ्तों तक किसी भी तरह की ढील न देने की घोषणा की CM सोरेन ने हुए कहा कि झारखंड में लॉकडाउन ( Lockdown ) की यथास्थिति बरकरार रहेगी
नई दिल्ली। एक ओर जहां केंद्र सरकार ( Modi Goverment ) ने कुछ शर्तों के आधार पर लॉकडाउन ( Lockdown )में छूट दी है, वहीं झारंखड ने अगले दो हफ्तों तक किसी भी तरह की ढील न देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( Chief Minister Hemant Soren ) ने जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड में अगले दो हफ्ते तक लॉकडाउन ( Lockdown in India ) की यथास्थिति बरकरार रहेगी।
मुख्यमंत्री सोरेन ने ट्वीट पर बताया किहमारे श्रमिक भाई-बहन, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग विभिन्न राज्यों से अपने घर आ रहे हैं।
इसलिए एहतियात के तौर पर झारखण्ड राज्य में अगले 2 हफ्तों तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
दरअसल, लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे छात्र, मजदूर और अन्य लोग अब झारखंड वापस आ रहे है।
ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों से कोरोना संक्रमण का खतरा रहेगा, जिसके चलते राज्य सरकार ने फिलहाल लॉकडाउन में किसी तरह की ढील न देने का फैसला किया है।
आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ाते हुए कुछ शर्तों के आधार पर छूट देने का ऐलान किया है।
इसके साथ ही राज्य को ग्रीन, रेड और आॅरेंज तीन जोन में बांटा गया है। इस दौरान केवल कंटेनमेंट जोन में ही किसी तरह की ढील नहीं दी गई है।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन का दो चरणों की समाप्ति के बाद सोमवार को तीसरा चरण प्रारंभ हो गया।
पुलिस और स्वस्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो स्पष्ट है कि अब तक राज्य की राजधानी नियमों को तोड़ने और पॉजिटिव मरीजों की संख्या में आगे है।
पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी रांची में लॉकडाउन उल्लंघन के सर्वाधिक मामले दर्ज हुए हैं।
रांची पुलिस ने लॉकडाउन के दूसरे चरण की समाप्ति तक लॉकडाउन उल्लंघन के कुल 276 मामले दर्ज किए। इस मामलों में 773 लोगों को आरोपी बनाया गया, जिनमें से पुलिस ने 344 लोगों को गिरफ्तार किया।