विविध भारत

PM मोदी मुख्यमंत्रियों संग करने वाले हैं बैठक, 17 मई के बाद लॉकडाउन पर फैसला संभव

PM मोदी कोरोना को रोकने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे PM वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपराह्न् लगभग तीन बजे यह बैठक करेंगे

2 min read
PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे बैठक, 17 मई के बाद लॉकडाउन पर फैसला संभव

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) कोरोना वायरस ( coronavirus ) के प्रकोप को रोकने के लिए देश भर में लागू लॉकडाउन ( Lockdown ) से बाहर निकलने के अगले चरण पर सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे, और इस दौरान अर्थव्यवस्था ( Indian Economy ) सहित कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी। प्रधानमंत्री कार्यालय ( PMO ) ने ट्विटर पर कहा कि वह वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपराह्न् लगभग तीन बजे यह बैठक करेंगे।

पीएमओ इंडिया ने ट्वीट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (सोमवार) अपराह्न् तीन बजे राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए 5वीं बैठक करेंगे।

सूत्रों ने कहा कि चूंकि 17 मई को लॉकडाउन 3.0 समाप्त हो रहा है, ऐसे में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने और कन्टेनमेंट जोन में महामारी से निपटने को लेकर बैठक में चर्चा होगी।

गौरतलब है कि इससे पहले कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने कोरोनावायरस संक्रमण के रोकथाम के प्रबंधन में देश की स्थिति की समीक्षा करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों व स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक की थी, जिसके बाद अब यह घोषणा की गई है।

मुख्य सचिवों ने गौबा को अपने-अपने राज्यों की स्थिति के बारे में अवगत करते हुए कहा कि महामारी से सुरक्षा की आवश्यकता के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी बड़े पैमाने पर सुधारने की जरूरत है।

ऐसे में अब प्रधानमंत्री भी देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा के माध्यम से स्थिति का जायजा लेना चाहते हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर 25 मार्च को लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन को वास्तव में 14 अप्रैल को समाप्त होना था, बाद में इसे 3 मई तक के लिए आगे बढ़ाया गया और इसके बाद इसे 17 मई तक करने का निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें

बुद्धि और बोध का इस्तेमाल कर वायरस से बचाव संभव
Updated on:
11 May 2020 07:24 am
Published on:
10 May 2020 08:00 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर