विविध भारत

CAA के विरोध पर बोले रजनीकांत, हिंसा किसी समस्या को हल करने का रास्ता नहीं

CAA विरोध प्रदर्शन के बारे में अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि हिंसा किसी समस्या का हल नहीं भारतीय लोगों के दिमाग में राष्ट्र की सुरक्षा और कल्याण के लिए सतर्क रहने की बात होनी चाहिए

less than 1 minute read
,,

नई दिल्ली। देश भर में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) पर हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन के बारे में अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि हिंसा किसी भी समस्या के समाधान का रास्ता नहीं होना चाहिए।

गुरुवार देर रात एक ट्वीट में, रजनीकांत ने कहा कि हिंसा किसी भी समस्या को हल करने का मार्ग नहीं होना चाहिए।

भारतीय लोगों को एकजुट होना चाहिए और उनके दिमाग में राष्ट्र की सुरक्षा और कल्याण के लिए सतर्क रहने की बात होनी चाहिए।"

रजनीकांत ने कहा कि देश में चल रही हिंसा उन्हें परेशान कर रही है। हालांकि, रजनीकांत, जिन्होंने कहा था कि वह राजनीति में उतरेंगे और 2021 में तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों में चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने सीएए पर अपने विचार व्यक्त नहीं किए, जिसके खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रजनीकांत के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, अपने ट्वीट में एनएमके पार्टी के संस्थापक, सीमन ने उनसे सीएए पर अपने विचार रखने को कहा।

रजनीकांत के ट्वीट की ओर इशारा करते हुए, सीमन ने यह भी कहा कि यह उन छात्रों का अपमान कर रहा है जो सीएए का विरोध कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Video: अहमदाबाद में भीड़ का हैवानियत भरा चेहरा, पुलिसवालों को घेरकर अंधाधुंध बरसाए पत्थर
Updated on:
20 Dec 2019 11:09 am
Published on:
20 Dec 2019 11:05 am
Also Read
View All
High Court order: लॉटरी सिस्टम से बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, हारी उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, न्यायाधीश ने सुनाया ये फैसला

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया