26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
Video: अहमदाबाद में भीड़ का हैवानियत भरा चेहरा, पुलिसवालों को घेरकर अंधाधुंध बरसाए पत्थर
Play video

Video: अहमदाबाद में भीड़ का हैवानियत भरा चेहरा, पुलिसवालों को घेरकर अंधाधुंध बरसाए पत्थर

- अहमदाबाद के शाह आलम इलाके में शाम 5 बजे के करीब भीड़ ने कुछ पुलिसवालों को घेर लिया
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Dec 20, 2019

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध देश के लगभग हर राज्य तक पहुंच चुका है। गुरुवार को गुजरात के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए। दिल दहला देने वाला ये वीडियो अहमदाबाद का है, जहां शाह आलम इलाके में उन्मादी भीड़ का डरा देने वाला चेहरा सामने आया। दरअसल, शाम 5 बजे के करीब शाह आलम इलाके में भीड़ इस कदर उग्र हो गई कि पुलिसवालों पर उनकी गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया।

इस दौरान 3-4 पुलिसवाले भीड़ के बीच में फंस गए, जहां उग्र हो चुकी भीड़ ने इन पुलिसवालों पर पत्थर बरसाए। इस दौरान पुलिसवालों के पास बचने का कोई मौका नहीं था। पुलिसवाले एक दुकान के कोने में जाकर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे थे। इस हिंसक घटना में कई पुलिसवाले घायल हो गए हैं।