मुंबई में नोवल कोरोना वायरस की तबाही के बीच गुरुवार को एक सुकून पहुंचाने वाली खबर यहां कोरोना संक्रमित महिलाओं ने नानावती अस्पताल में स्वस्थ शिशुओं को जन्म दिया
नई दिल्ली। देश की आर्थिक नगरी मुंबई में नोवल कोरोना वायरस ( coronavirus in Mumbai ) की तबाही के बीच गुरुवार को एक सुकून पहुंचाने वाली खबर भी सामने आई। यहां कोरोना संक्रमित महिलाओं ने मुंबई के नानावती अस्पताल ( Nanavati Hospital) में स्वस्थ शिशुओं को जन्म दिया है।
दरअसल, दक्षिण मुंबई ( South Mumbai ) से एक 35 वर्षीय कोरोना वायरस पॉजिटिव ( Corona virus positive ) महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया जबकि दूसरी 25 साल की महिला ने मुंबई के उपनगरीय इलाके ( Suburban areas of mumbai ) से एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया। हालांकि इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि मां और बच्चे के बीच सीधा संपर्क न हो।
दोनों महिलाओं की सफल डिलीवरी के बाद ने कवल उनके परिवारों में बल्कि डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवा कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र पूरे देश में इस मामले में अब भी अव्वल बना हुआ है। यहां अब तक 5652 लोग वायरस से पीड़ित बताये गए हैं। 789 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 269 की मौत हुई है।
गौरतलब है कि देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 21 हजार को पार कर गयी है। अब तक 21,393 लोग कोरोना वायरस से प्रभावित हैं। इनमें 16,454 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं, अब तक 4257 को डिस्चार्ज किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार सुबह तक देश भर में 681 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अंडमान निकोबार में 18 लोग अब तक कोरोना संक्रमित हैं, जिनमें से 11 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।