विविध भारत

आंधी से तापमान में आई गिरावट के बाद, गुरुवार को फिर तपेगी दिल्ली

धूलभरी आंधी चलने के कारण राजधानी में पारा सात डिग्री सेल्सियस लुढ़का मौसम में आई गर्मी की कमी से तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया गुरुवार को दिल्ली में न तो बारिश होगी और न तेज गर्मी से राहत मिलेगी

3 min read
Jun 13, 2019

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भले ही बुधवार शाम को धूलभरी आंधी चलने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में पारा सात डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया और तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन गुरुवार को दिल्ली में न तो बारिश होगी और न तेज गर्मी से राहत मिलेगी।
























































दिल्ली में तापमान
क्रमांकतिथि न्यूनतम तापमान (डिग्री) अधिकतम तापमान (डिग्री)
113 जून2943
214 जून2943
315 जून3042
416 जून3140
517 जून3040
618 जून3038
719 जून2938

तापमान के 43 डिग्री छूने की संभावना

गुरुवार को अधिकतम तापमान के 43 डिग्री छूने की संभावना है, हालांकि लू चलने का कोई अनुमान नहीं है। बुधवार को धूल भरी आंधी और शहर के बाहरी इलाकों में बारिश के बाद शाम को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन गुरुवार की सुबह तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
























































मुंबई में तापमान
क्रमांक तिथि न्यूनतम तापमान (डिग्री) अधिकतम तापमान (डिग्री)
113 जून2534
214 जून2635
315 जून2735
416 जून2735
517 जून2735
618 जून2534
719 जून2534

17-18 जून को बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, गुरुवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "हमें अगले कुछ दिनों में दिल्ली में बारिश की उम्मीद नहीं है। मानसून पूर्व गतिविधियों के कारण 17-18 जून को बारिश हो सकती है।"
























































चेन्नई में तापमान
क्रमांक तिथि न्यूनतम तापमान (डिग्री) अधिकतम तापमान (डिग्री)
113 जून3139
214 जून3139
315 जून3138
416 जून3038
517 जून3038
618 जून3038
719 जून3038

जून में सबसे गर्म दिन का रिकॉर्ड

मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली निजी कंपनी 'स्काइमेट' के अनुसार, अरब सागर से उत्तर भारत की ओर चलने वाली नमी वाली हवाएं पारा को नियंत्रित रखने में मदद करेगी। दिल्ली में सोमवार को पारा 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था, इसने जून में सबसे गर्म दिन का रिकॉर्ड बनाया था।
























































कोलकाता में तापमान
क्रमांक तिथि न्यूनतम तापमान (डिग्री) अधिकतम तापमान (डिग्री)
113 जून2937
214 जून2938
315 जून3038
416 जून3038
517 जून3039
618 जून3139
719 जून3138
Published on:
13 Jun 2019 02:54 pm
Also Read
View All