विविध भारत

कर्नाटक में बहुमत साबित करने से पहले क्यों डर रही कांग्रेस-जेडीएस,देखें 5 बड़ी खबरें एक क्लिक पर

कर्नाटक में बहुमत साबित करने से पहले कांग्रेस-जेडीएस को सता रहा कौन सा डर? पीएम मोदी की रूस यात्रा में क्या होगा खास देखें 5 बड़ी खबरें, एक क्लिक पर..
2 min read
• •
Updated: 21 May 2018, 1:33 PM IST
NOH
कर्नाटक में बहुमत साबित करने से पहले क्यों डर रही कांग्रेस-जेडीएस,देखें 5 बड़ी खबरें एक क्लिक पर

1. कर्नाटक में बहुमत साबित करने से पहले कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार गिरने के बाद राज्यपाल ने एचडी कुमारस्वामी को सरकार बनाने का न्योता दिया है। अब कांग्रेस और जेडीएस दोनों का ही बहुमत साबित करने तक अपने विधायकों पर पैनी नजर है। दोनों ही दलों ने अपने-अपने विधायकों और निर्दलीय रूरु्र को होटलों में 'बंद' कर रखा है और उन्हें अपने घर तक जाने की इजाजत नहीं है।

2. कर्नाटक चुनाव परिणाम आने के बाद चला हाईवोल्टेज ड्रामा अब खत्म हो गया है और सूबे में जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन की नई सरकार बनने जा रही है। 23 मई को जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले सोमवार को वह नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान कैबिनेट में संभावित मंत्रियों को लेकर चर्चा संभव है। दलित चेहरे को उपमुख्यमंत्री बनाने जाने की रेस में सबसे आगे कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर का नाम चल रहा है। जेडीएस ने जहां एक मुस्लिम को डिप्टी सीएम बनाए जाने का कार्ड चला, तो वहीं लिंगायत समुदाय से भी डिप्टी सीएम बनाये जाने की मांग कांग्रेस में उठी है।

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रूस की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। मोदी की इस रूस यात्रा को बेहद खास माना जा रहा है। हालांकि पीएम मोदी इससे पहले रूस की यात्रा कर चुके हैं। दरअसल, चौथी बार राष्ट्रपति चुने जाने के महज २ हफ्ते के अंदर व्लादिमीर पुतिन ने खुद पीएम मोदी को न्योता दिया था। यही वजह है कि इस मुलाकात पर दुनिया भर की निगाहें भी टिकी होंगी। मोदी और पुतिन के इस मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत होने की भी उम्मीद है।

4. जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान का दोगला चरित्र सामने आ रहा है. रविवार सुबह तक जहां पाकिस्तान रहम की भीख मांग रहा था, वहीं रात आते-आते उसने अपना दूसरा चेहरा दुनिया के सामने दिखा दिया। रविवार रात से ही अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन कर गोलीबारी की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से बॉर्डर पर अरनिया सेक्टर में गोलीबारी अभी भी जारी है। गोलीबारी को देखते हुए बीएसएफ और पुलिस ने गांव वालों से अपने घर से बाहर ना निकलने को कहा है।

5. देशभर में दलितों के खिलाफ हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही. अब गुजरात के राजकोट से एक दलित व्यक्ति की फैक्ट्री के मालिक की ओर से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कचरा बीनने को लेकर हुए इस विवाद में फैक्ट्री मालिक ने पति के साथ-साथ उसकी पत्नी से भी मार पीट की है। गुजरात के दलित नेता और विधायक जिग्नेश मेवानी ने दलित युवक की पिटाई का वीडियो ट्वीट किया है।

Published on:
Also Read
View All
डाकोर मंदिर में वीआइपी कल्चर के विरोध में ट्रस्टी का घेराव

गुजरात का सोलर विलेज बना खेड़ा जिले का सुकी गांव, 78 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान