मुरादाबाद

आजम बोले- हमने भैंसों के लिए लोन लिया तो बैंक ने हमारा घर गिरवी रखा, भाजपा बताए घोटालेबाजों ने क्या रखा

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) महाघोटाले को लेकर कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2018, 10:14 AM IST
rampur

रामपुर. पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) महाघोटाले में जहां आरोपियों पर सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है। वहीं कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर हमले बोल रही है। अब इस लड़ाई में समाजवादी पार्टी भी कूद पड़ी है। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले को लेकर सपा के कद्दावर नेता आजम खां भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि यह घोटाला नहीं लूट है। हमने भी भैंसों के लिये लोन लिया तो बैंक ने हमारा घर गिरवी रखा था। वहीं किसान 100 रुपये का कर्ज लेता है तो बैंक पांच लाख की जमीन गिरवी रखता है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि घोटालेबाजों ने क्या गिरवीं रखा था, जिन्हें 30 हजार करोड़ का लोन दिया। अब सरकार बताए उन्हें कैसे कर्ज दिया गया।

आजम खां ने कहा कि भाजपा ने पूरी दुनिया मे लूट मचा रखी है। हर तरफ किसान भूख से मर रहा है कोई फांसी लगाकर, कोई पेड़ पर चढ़कर तो कोई पानी की टंकी पर चढ़कर जान दे रहा है। दूसरी तरफ ये बड़े बड़े घोटाले हो रहे हैं। ये हमारा आपका और गरीब किसान का पैसा है। लोगों ने अब बैंक से पैसा निकालना शुरू कर दिया है। लोगों का बैंक से विश्वास हट गया है। सपा नेता आजम खान ने उक्त बातें अपने घर पर एक प्रेसवार्ता के दौरान कही।

Updated on:
18 Feb 2018, 10:14 AM IST
Published on: