मुंबई

Breaking Maha Corona: महाराष्ट्र में 1574 संक्रमित, 24 घंटे में 210 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि…

मुंबई ( Mumbai ) में कोरोना ( COVID-19 ) के 1008 मरीज ( Patient ), शुक्रवार ( Friday ) को 10 लोगों की मौत ( Death ) , मायानगरी ( MayaNagri ) के कई क्षेत्रों में महामारी ( Epidemic ) का खौफ पसरा

3 min read
Apr 10, 2020
Shivpuri disShivpuri district corona free of infection todaytrict corona free of infection today
प्रदेश का यह जिला हुआ कोरोना संक्रमण मुक्त, लोगों में खुशी की लहर

मुंबई. तमाम उपायों के बावजूद महाराष्ट्र कोरोना का हॉट स्पॉट बना हुआ है। देश की आर्थिक राजधानी के कई क्षेत्रों में कोरोना का खौफ पसर गया है। मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या 1008 तक पहुंच गई है। राज्य में शुक्रवार को 210 नए मामले सामने आए। इसके साथ महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 1,574 हो गई है। मायानगरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना ने 10 लोगों की जान ली। जिसके साथ कोरोना के चलते मुंबई में मृतकों की संख्या 64 तक पहुंच गई। पुणे, पनवेल, वसई-विरार मनपा क्षेत्र में भी एक-एक मरीज की मौत हुई। राज्य में कोरोना 110 लोगों की जान ले चुका है। शुक्रवार को उपचार के दौरान 13 लोगों की मौत हुई। दूसरी तरफ मुंबई सहित राज्य में उपचार के बाद 188 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। धारावी और वर्ली क्षेत्र में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

पुणे में 25 लोगों की मौत...

महामुंबई में शामिल ठाणे शहर और ग्रामीण को मिला कर 31 लोग संक्रमित हैं, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है। नवी मुंबई में 32, कल्याण-डोंबिवली में 34, उल्हासनगर में 1, मीरा भायंदर में 21, वसई-विरार में 12 और पनवेल में 6 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुंबई को शामिल कर ठाणे मंडल में 1148 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 77 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। पुणे मनपा क्षेत्र में कोरोना के 219 तो पिंपरी-चिंचवड में 22 मरीज हैं। पुणे में 25 लोगों की मौत हुई है।

धारावी में 28 संक्रमित...
एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी में शुक्रवार को छह लोग संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही धारावी में संक्रमितों की संख्या 28 तक पहुंच गई है। संक्रमण के जो नए मामले सामने आए हैं, उनमें से दो लोग दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीग-ए-जमात के मरकज गए थे। धारावी में एक दर्जन से ज्यादा परिसर सील हैं। बीएमसी की ओर से धारावी में रहने वाले सभी लोगों की जांच कराने की तैयारी की जी रही है।

दादर में तीन नए मामले...
दादर में शुक्रवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सुश्रूषा अस्पताल की दो नर्सें संक्रमित पाई गई हैं। साथ ही एक 80 साल के बुजुर्ग में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। दादर में अब तक कोरोना के छह मरीज मिल चुके हैं। सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल सील कर दिया गया है। नर्सों के संपर्क में आए लोगों को क्वारेंटाइन किया जा रहा है।

शाजा मोरानी की रिपोर्ट निगेटिव...
फिल्म निर्माता करीम मोरानी की जुड़वा बेटियों में से शाजा मोरानी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मोरानी की दूसरी बेटी जोया अभी भी अस्पताल में हैं। उल्लेखनीय है कि करीम मोरानी भी संक्रमित हैं।

इम्पा की सहायता...
फिल्म निर्माताओं की सबसे पुरानी संस्था "इम्पा" ने जरूरतमंद सदस्यों को 3-3 हजार रुपए की आर्थिक मदद की है। इसके अलावा प्रोडक्शन एसोसिएशन और आर्ट डायरेक्टर एसोसिएशन ने भी अपने पास मौजूद फंड से सदस्यों की मदद की है। प्रोडक्शन एसोसिएशन ने राशन का वितरिता किया।

Updated on:
11 Apr 2020 02:28 pm
Published on:
10 Apr 2020 11:42 pm