वर्ली प्रभादेवी हॉट स्पॉट
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार महामारी से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बीएमसी ने स्लम क्षेत्र धारावी में कोरोना की रोकथाम के मकसद से साई अस्पताल के 51 बेड को आइसोलेशन सेंटर में तब्दील कर दिया है। दक्षिण मुंबई के वर्ली और प्रभादेवी क्षेत्र को कोरोना वायरस के लिए हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। वर्ली-प्रभादेवी में सोमवार को 14 नए केस सामने आए। इसके साथ ही इस क्षेत्र में कोरोना मरीजों की संख्या 80 को पार कर गई है।