राज्य सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना का फैलाव रुक नहीं रहा है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि रविवार को राज्य में 113 नए मामले सामने आए। कल्याण से शनिवार देर रात कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति क्वारंटाइन से भाग निकला, जिससे स्थानीय लोग डरे हुए हैं। कल्याण डोंबिवली में कोरोना के 28, मीरा भायंदर में 15 और नवी मुंबई में 25 मरीज हैं। घनी आबादी वाले झोपड़पट्टी इलाकों में कोराना मरीजों की बढ़ती सं या के चलते सरकार के साथ ही मनपा प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीग-ए-जमात मरकज के कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे 700 से ज्यादा लोग जगह-जगह क्वारंटाइन किए गए हैं, जिनमें से सात में कोरोना की पुष्टि हुई है।