मुंबई

Maha Corona: महाराष्ट्र में 3648 लोग संक्रमित, मुंबई में 2268 मरीज, राज्य में 11 की मौत

शनिवार ( Saturday ) को 328 लोग पॉजिटिव ( +ve ) पाए गए, 24 घंटे में महामुंबई क्षेत्र ( MahaMumbai Area ) में बढ़े 227 मरीज ( Patients ), तमाम उपायों के बावजूद महामारी ( Epidemic ) महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में पांव पसारती जा रही, ठाणे मंडल ( Thane Division ) को शामिल करते हुए पूरे महामुंबई में 2,734 लोगों में कोविद-19 ( COVID-19 ) संक्रमण

3 min read
Apr 19, 2020
Maha Corona: महाराष्ट्र में 3648 लोग संक्रमित, मुंबई में 2268 मरीज, राज्य में 11 की मौत

मुंबई. कोरोना का फैलाव रोकने के तमाम उपायों के बावजूद महामारी महाराष्ट्र में पांव पसारती जा रही है। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में 328 लोग संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही कोविद-19 मरीजों की संख्या 3,648 तक पहुंच गई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब तक 2,268 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 183 लोग शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मिले। कोरोना से राज्य में अब तक 211 लोगों की मौत हुई है। इनमें 10 लोगों की मृत्यु आज हुई। मायानगरी में कोरोना अब तक 126 लोगों की जान ले चुका है। ठाणे मंडल को शामिल करते हुए पूरे महामुंबई में 2,734 लोगों में कोविद-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 142 की मौत हो चुकी है। उपचार के दौरान मुंबई में आज चार लोगों की जान गई। पूरे राज्य में अब तक 365 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं।

भायखला में नियमों की अनदेखी...
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य को 4 लाख पीपीई किट, 25 लाख से ज्यादा एन-95 मास्क मुहैया कराए हैं। साथ ही हायडोक्लोरोक्वीन की पर्याप्त गोलियां भी उपलब्ध कराई गई हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख ने बताया कि कोरोना की रोकथाम में मेडिकल कॉलेजों की भी सहायता ली जाएगी। सरकार और बीएमसी के बार-बार अनुरोध के बावजूद भायखला सब्जी मंडी में आज सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी उड़ाई गई।

केईएम के 5 कर्मचारी संक्रमित...
बीएमसी संचालित केईएम हॉस्पिटल में शनिवार को पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए। सूत्रों के मुताबिक यह कर्मचारी टेक्निशियन व अन्य पैरामेडिकल विभाग से संबद्ध हैं। एहतियातन इनके संपर्क में आए अस्पताल के अन्य 28 कर्मचारियों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। नायगांव स्थित बीएमसी के मैटर्निटी वार्ड की चार नर्स और दो वार्ड ब्वाय सक्रमित पाए गए हैं।

20 से टोल वसूली...
20 अप्रेल से जहां लॉकडाउन नियमों में ढील देकर ग्रामीण इलाकों में कारोबारी गतिविधि शुरू करने की तैयारी सरकार ने की है, वहीं टोल नाकों पर सोमवार से वसूली भी शुरू होगी। लॉकडाउन के चलते टोल वसूली बंद की गई थी। निजी और व्यावसायिक वाहनों से टोल टोल वसूला जाएगा।

पुणे में में 591 मरीज...
मुंबई के बाद सबसे ज्यादा 591 कोरोना संक्रमित पुणे में हैं। इनमें पुणे मनपा, पिंपरी-चिंचवड मनपा और ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमित पाए गए लोग शामिल हैं। बीएमसी सहित ठाणे मंडल में (महामुंबई) में कोरोना मरीजों की संख्या 2734 है, जिसमें शनिवार को 227 नए केस भी शामिल हैं। मालेगांव में 45 सहित नासिक मंडल में 85 मामले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के मिला कर ठाणे मनपा क्षेत्र में 134 मरीज हैं। नवी मुंबई में 65, कल्याण-डोंबिवली में 73, उल्हासनगर में एक, भिवंडी निजामपुर मनपा क्षेत्र में 4, मीरा भायंदर में 64, पालघर में 21, वसई-विरार मनपा क्षेत्र में 62, रायगड में 13 और पनवेल मनपा क्षेत्र में अब तक 29 मरीज मिले हैं।

Updated on:
19 Apr 2020 01:51 pm
Published on:
19 Apr 2020 11:08 am
Also Read
View All