मुंबई

SSC Exam Result: महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, अगले महीने खत्म होगा छात्रों का इंतजार

Maharashtra 10th Board Result 2025 Date : महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षाएं हाल ही में संपन्न हुईं। इसलिए अब छात्रों और उनके अभिभावकों की निगाहें रिजल्ट की तारीख पर टिकी हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2025, 4:17 PM IST
SSC CGL Tier 2 Admit Card

Maharashtra Board 10th Results 2025 : महाराष्ट्र में कक्षा 10वीं (SSC Exam 2025) और 12वीं (HSC Exam 2025) की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे (SSC HSC Exam Result 2025) समय से पहले घोषित किए जाएंगे।

दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब छात्रों और उनके अभिभावकों की निगाहें रिजल्ट की तारीख पर टिकी हैं। इस बीच, परीक्षा परिणाम को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। इस साल दसवी का रिजल्ट 15 मई से पहले घोषित होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो यह महाराष्ट्र बोर्ड के इतिहास में अब तक का सबसे जल्दी घोषित किया गया एसएससी परिणाम होगा।

महाराष्ट्र में इस वर्ष दसवी बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी को शुरू हुई थी, जो 17 मार्च को समाप्त हुई। परीक्षा के तुरंत बाद ही उत्तरपत्रिकाओं की जांच प्रक्रिया भी तेजी से शुरू की गई, जिससे समय से पहले रिजल्ट बनाने का काम पूरा हो सकता है।

महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड रिजल्ट जल्दी क्यों आएगा?

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने इस बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन भी जल्दी किया था ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण के लिए समय पर अवसर मिल सकें। यही कारण है कि अब रिजल्ट भी पहले घोषित करने की योजना है। इतना ही नहीं, जुलाई के पहले सप्ताह में पूरक परीक्षा (Supplementary Examination) आयोजित किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

पिछले कुछ वर्षों में एसएससी और एचएससी परीक्षा परिणाम मई के अंत तक घोषित किए गए थे। हालांकि, राज्य बोर्ड की ओर से अब तक एसएसस रिजल्ट 2025 की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि मई के दूसरे सप्ताह में ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। इसलिए छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे महाराष्ट्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

इस बार परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए कॉपीमुक्त अभियान सख्ती से चलाया गया था। इसके बावजूद राज्यभर में दसवी बोर्ड परीक्षा में 89 और बारावी बोर्ड परीक्षा में 360 मामले सामने आये हैं।

Updated on:
6 Apr 2025, 4:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘हाथ पकड़कर अभिनय सिखाया’, CID के निर्माता बी.पी. सिंह को याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस अश्विनी कालसेकर, बोलीं- ‘वो मेरे गुरु थे’

‘किसी की गर्लफ्रेंड बेइज्जत करके चली गई, फिर भी’ लव गिल पर माही विज के तीखे बोल, Bigg Boss 20 के घर में बढ़ा विवाद

कनिका मान और गुल्लू ने पकड़ ली माही विज की गेम! ‘नकली प्रो मैक्स’ बोलते हुए खोल डाली सारी पोल

Mumbai Metro Line 12A: कल्याण-डोंबिवली से नवी मुंबई का सफर होगा आसान, क्या है 13856 करोड़ की नई मेट्रो परियोजना